फ्लाइट में तकनीकी समस्या: इंडिगो विमान में आई पेट्रोल की गंध, टेकऑफ के पहले उड़ान करनी पड़ी निस्तर, प्रयागराज एयरपोर्ट अधिकारी ने दी जानकारी

इंडिगो विमान में आई पेट्रोल की गंध, टेकऑफ के पहले उड़ान करनी पड़ी निस्तर, प्रयागराज एयरपोर्ट अधिकारी ने दी जानकारी
  • इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6036 में तकनीकी खराबी
  • यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम
  • प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक मुकेश चंद्र उपाध्याय ने अहम जानकारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अहमदाबाद हादसे के बाद एयर उड़ान की कैंसिल होने की खबरें लगातार मिल रही हैं। आज भी एक खबर मिली है कि प्रयागराज से बेंगलुरू के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6036 में तकनीकी खराबी मिली है। जिसके कारण फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस विमान में पेट्रोल जैसी गंध महसूस होने लगी थी। जिसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों और रिफंड देने की व्यवस्था की गई है।

क्या है पूरा मामला

विमान संख्या 6E-6036 का टेकऑफ के पहले फाइल रूटीन चेकअप किया गया। जिसमें तकनीकी खराबी का मामला सामने आया है। वहीं, प्लेन में सवार यात्रियों को भी कैबिन के भीतर से पेट्रोल जैसी गंध आने लगी थी। कुछ देर तक इस विमान की जांच हुई, लेकिन किसी प्रकार की खराबी तकनीशियन को पता नहीं लगी। फिर पायलट ने फाइनल अनाउंसमेंट की और यात्रियों को प्लेन में तकनीकी खराबी के बारे में बताया। साथ ही यात्रियों से निवेदन किया कि वह अपना सामान लेकर विमान से उतर जाएं।

बताया जा रहा है कि इस विमान में अधिकांश छात्र सवार थे। जो प्रतिष्ठित संस्थानों के हैं। फ्लाइट के निरस्त होने की जानकरी मिलने के बाद यात्रियों के परिजन एयरपोर्ट पहुंच गए।

एयरपोर्ट अधिकारी ने दी ये जानकारी

प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक मुकेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि हाल ही में देश के कई एयर विमानों में तकनीकी घटनाएं पाई गई। इन्हीं को ध्यान में रखकर एयरपोर्ट अधिकारी सतर्कता बरत जा रहे हैं। उड़ान भरने वाली प्लाइट में पेट्रोल की गंध आने से कैंसिल कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था दिल्ली, वाराणसी, मुंबई और लखनऊ जैसे नजदीकी शहरों से की जा रही हैं। जिन यात्रियों के लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरने के स्थान मिला है, उनके लिए इंडिगो की तरफ से कैब सुविधा प्रदान की गई हैं।

Created On :   1 July 2025 2:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story