- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राम मंदिर फंड चोरी पर रामभद्राचार्य...
Uttar Pradesh News: राम मंदिर फंड चोरी पर रामभद्राचार्य ने दिया जवाब, कहा- एक पैसे की भी चोरी नहीं हुई, ट्रस्ट के लोग ईमानदार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए गए चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी को लेकर यूपी की राजनीति में भारी घमासान छिड़ा हुआ है। यह गड़बड़ी का आरोप यूपी के पूर्व सीएम और सपा चीफ अखिलेश यादव ने लगाए हैं। उनके इस बयान पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक पैसे की भी चोरी नहीं हुई है, ट्रस्ट के लोग ईमानदार हैं और बहुत अच्छा कर रहे हैं।
वाराणसी शहर से मीट की दुकानों को हटाने को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि वाराणसी प्रशासन की ओर से एकदम सही कदम उठाया गया है। 'इंडिया' गठबंधन की बैठक को लेकर जगद्गुरु ने कहा कि गठबंधन सफल नहीं होगा। इसका भविष्य बहुत अच्छा नहीं है।
अखिलेश यादव के आरोपों पर दिया जवाब
चंपत राय ने कहा- "श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अपने भिन्न-भिन्न कार्यों को ऑडिट समय-समय पर करता रहता है। हुंडी काउंटिंग (दान) कमरे का ऑडिट भी होता है। हुंडी काउंटिंग कमरे का ऑडिट राम तीर्थ क्षेत्र के न्यासीगण, कार्यकर्ता और स्टेट बैंक के कर्मचारी मिलकर करते हैं। ये कार्य कई दिनों तक चलता है। यहीं कार्य आजकल हो रहा है। कोई भी उल्लेखनीय बात किसी के भी ध्यान में अभी तक नहीं आई है।"
बता दें कि अखिलेश यादव ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए राम मंदिर के चंदे में करोड़ों रुपये ग़ायब होने का दावा किया था। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए इसे मंदिर ट्रस्ट के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति बताया और कहा कि इस मामले पर सरकार की ओर से भी चुप्पी है जो संदिग्ध है। उन्होंने कोर्ट से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है।
Created On :   8 Jun 2026 11:47 PM IST








