Maharashtra bypoll results: बारामती से डिप्टी CM सुनेत्रा पवार ने दो लाख से ज्यादा वोट से दर्ज की जीत, अजित पवार के निधन से खाली हुई थी सीट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों घोषित हो चुके हैं। यहां से उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने 2 लाख 18 हजार 930 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इससे पहले हुई फाइनल काउंटिंग में 9,212 वोट मिले हैं। बता दें, यह आंकड़ा देश में अब तक के जीत का सबसे बड़ा मार्जिन है।
यह भी पढ़े -'झालमुरी' बना बंगाल में भाजपा की लोकप्रियता का प्रतीक, नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाकर बांटी खुशियां
बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत
इस जीत के साथ सुनेत्रा पवार ने उत्तर प्रदेश की साहिबाबाद सीट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2022 में सुनील कुमार शर्मा ने 2,14, 835 वोटों के मार्जिन के साथ जीत का रिकॉर्ड बनाया था।
बता दें, बारामती विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,23,000 वोट डाले गए थे। यहां पर कुल 4,82,000 रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। इनमें से 58 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया था। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में बारामती में 72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
यह भी पढ़े -झारखंड गैंगस्टर अमन साव एनकाउंटर मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तलब की सीआईडी केस डायरी
सुनेत्रा पवार ने बारामती की जनता का किया शुक्रियादा
बारामती से ऐतिहासिक जीत के बाद सुनेत्रा पवार ने लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने शरद पवार के समर्थन में प्रतिक्रिया दी। सुनेत्रा पवार ने कहा, 'अजित पवार के चले जाने के बाद ये पहला चुनाव है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ये चुनाव लड़ना पड़ेगा। बारामती के लोगों का ये प्यार और वोट अजित दादा को सच्चा श्रद्धांजलि है। मैं तहे दिल से सभी का शुक्रियादा करती हूं।'
सुनेत्रा पवार ने कहा, 'बारामती मेरा परिवार है। शरद पवार सहित मुझे जो समर्थन मिला है, वो मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगी और विकास की विरासत को आगे ले जाने का प्रयास करूंगी।'
बता दें, साल 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बारामती सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) के मुखिया और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने चुनाव लड़ा था। इस सीट पर 72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां से अजित पवार ने अपने भतीजे युगेंद्र पवार को हराया था। बारामती से युगेंद्र को लगभग 85,000 वोट मिले थे। बता दें, 28 जनवरी 2026 को बारामती विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में सुनेत्रा पवार ने शानदार जीत के साथ इतिहास रच दिया है।
Created On :   4 May 2026 4:33 PM IST












