Hina Khan Marriage: पवित्र बंधन में बंधी एक्ट्रेस हिना खान, बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ की शादी, सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर लिखा - 'हमने मिलकर प्यार का यूनिवर्स बनाया...'

पवित्र बंधन में बंधी एक्ट्रेस हिना खान, बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ की शादी, सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर लिखा - हमने मिलकर प्यार का यूनिवर्स बनाया...
  • एक्ट्रेस हिना खान ने की शादी
  • बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग की सिविल मैरिज
  • दोनों के परिवार और खास दोस्त रहे मौजूद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर फैंस को शॉक्ड कर दिया। फोटोज में दोनों कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने घर पर ही परिवार और खास दोस्तों के बीच स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी को रजिस्टर किया है।

हमने मिलकर प्यार का यूनिवर्स बनाया

हिना ने इंस्टा पर फोटोज शेयर कर लिखा, 'दो अलग दुनिया लेकिन हमने मिलकर प्यार का यूनिवर्स बनाया। हमारे मतभेद मिट गए हैं और हमारे दिल एक हो गए। यह एक ऐसा बंधन है, जो उम्र भर साथ रहेगा। हम हमारा घर हैं, हमारी रोशनी हैं, एक-दूसरे की आशा हैं। साथ मिलकर हमने सभी मुश्किलों को पार किया है। आज कानून और प्यार के तहत हमारा प्यार हमेशा के लिए सील हो गया। पति-पत्नी के रूप में हम आपका आशीर्वाद चाहते हैं।'

अपनी लाइफ के इस खास दिन के लिए हिना ने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की ओपल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने कुंदन और गोल्ड ज्वैलरी पहनी, इसे भी मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया था। उनके हाथ और पैरों में मिनिमल डिजाइन वाली मेहंदी भी लगी थी। वहीं, उनके पति रॉकी ऑफ वाइट कलर के कुर्ता पहने हुए नजर आए।

सेलेब्स ने दी बधाई

हिना और रॉकी की शादी की फोटोज पर फैंस के साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस सोहा अली खान ने कहा, 'बधाई। आप दोनों को जीवन भर प्यार और खुशी की शुभकामनाएं। क्या खबर है।'

टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने लिखा, 'बधाई और खूब सारा प्यार। तुम दोनों बहुत सुंदर लग रहे हो। हमेशा खुश रहो।' मलाइका अरोड़ा लिखती हैं- बेहद खूबसूरत। बधाई... तुम सारी खुशियां औऱ प्यार डिजर्व करती हो। वहीं, बिपाशा बसु लिखती हैं- 'हमेशा के लिए एक साथ खुशियां।'

बता दें कि रॉकी और हिना की पहली मुलाकात हिना खान के फेमस टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। जल्द ही दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई जो जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों लंबे समय से रिलेशन में हैं। रॉकी एक जाने माने बिजनेसमैन और टीवी प्रोड्यूसर हैं।

Created On :   5 Jun 2025 12:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story