सम्मान: फेड कप हर्ट अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं सानिया, ईनामी राशि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दान दी

सम्मान: फेड कप हर्ट अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं सानिया, ईनामी राशि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दान दी

डिजिटल डेस्क। भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को सोमवार को फेड कप हर्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सानिया यह अवॉर्ड जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। सानिया को इंडोनेशिया की प्रिस्का मेडेलिन नयुग्रोहो के साथ एशिया/ओसनिया जोन से नामांकित किया गया था।

देश को भविष्य में भी गौरवान्वित करती रहूंगी
सानिया ने एक बयान में कहा, फेड कप हर्ट अवॉर्ड जीतना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं यह अवॉर्ड अपने देश, अपने प्रशंसकों को समर्पित करती हूं। साथ ही जिन लोगों ने मुझे वोट दिया, उनका शुक्रिया। उम्मीद है कि मैं अपने देश को भविष्य में भी गौरवान्वित करती रहूंगी।

सानिया ने दान की इनामी राशि
अवॉर्ड के साथ सानिया को 2,000 डॉलर (करीब 1.50 लाख रुपए) भी इनाम के तौर पर मिले हैं, जो चैरिटी में जाएंगे। उन्होंने इस रकम को कोरोनावायरस के लिए बनाए गए फंड में देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, कोरोनावायरस के इस मुश्किल समय में, मुझे जो इनामी राशि मिली है मैं उसे तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में देना चाहती हूं।

होबार्ट इंटरेशनल टूर्नामेंट का जीता था खिताब
बेटे के जन्म के दो साल बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी करते हुए सानिया ने इस साल की शुरुआत में होबार्ट इंटरेशनल टूर्नामेंट में विमेंस डबल्स का खिताब अपने नाम किया था। साथ ही उन्होंने भारत को फेड कप के प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। सानिया 2016 के बाद पहली बार इस साल के लिए फेड कप टीम में शामिल हुईं। उन्होंने अंकिता रैना से साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को फेड कप के प्लेऑफ में पहुंचाया था।

 

 

Created On :   12 May 2020 5:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story