Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 01 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 Feb 2025 8:30 AM IST
बजट आने से पहले सस्ता हुआ LPG सिलेंडर
आज देश का आम बजट पेश होने वाला है। इससे पहले एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है।
- 1 Feb 2025 8:25 AM IST
वित्त मंत्री सीतारमण आज लगातार आठवां बजट पेश करेंगी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट को पेश करने वाली हैं। वे लगातार आठवीं बार बजट पेश कर रही हैं।
- 1 Feb 2025 8:20 AM IST
आम बजट आज होगा पेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट 2025 शनिवार, एक फरवरी यानि कि आज संसद में पेश होगा
- 1 Feb 2025 8:15 AM IST
फिलाडेल्फिया प्लेन क्रैश पर डोनाल्ड ट्रंप ने जताया दुख
अमेरिका में उड़ान के बाद प्लैन के क्रैश होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया है।
- 1 Feb 2025 8:10 AM IST
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भीषण प्लेन क्रैश
अमेरिका में उड़ान भरने के 30 सेकंड के अंदर ही एक प्लैन घरों से टकराकर क्रैश हो गया।
- 1 Feb 2025 8:05 AM IST
गाजियाबाद में सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगी
उप्र के गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा चौक दिल्ली वजीराबाद रोड पर शनिवार सुबह गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लगने से तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटे।
- 1 Feb 2025 8:01 AM IST
IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर हुई
राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पर विजिबिलिटी 50 मीटर हो गई है। इससे उड़ानें प्रभावित होने की संभावना है।
Created On :   1 Feb 2025 8:00 AM IST