Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 01 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 Feb 2025 11:50 AM IST
सरकारी स्कूलों में बनेंगी अटल टिंकरिंग लैब्स
संसद में बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने कहा है कि, अगले 5 सालों में 50 हजार सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब्स बनाई जाएंगी।
- 1 Feb 2025 11:45 AM IST
50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने पर्यटन को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि, 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात भी कही गई है।
- 1 Feb 2025 11:40 AM IST
बजट 2025: आईआईटी पटना का विस्तार होगा
संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने ऐलान किया गया है कि आईआईटी पटना का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि, 5 आईआईटी में एडिशनल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा।
- 1 Feb 2025 11:35 AM IST
बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा
संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि, बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा। इससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा।
- 1 Feb 2025 11:30 AM IST
किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख हुई
बजट सत्र में वित्र मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का फैसला किया गया है। अब यह 3 लाख से बढ़कर 5 लाख रुपए हो गई है।
- 1 Feb 2025 11:25 AM IST
युवाओं को रोजगार देने की प्राथमिकता: वित्त मंत्री
संसद में आम बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा ध्यान स्वास्थ्य और रोजगार पर है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की प्राथमिकता है।
- 1 Feb 2025 11:20 AM IST
प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान- वित्त मंत्री
बजट सत्र में वित्त मंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान किया है। इसका लाभ 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा।
- 1 Feb 2025 11:15 AM IST
पीएम मोदी के नेतृत्व में हम अर्थव्यवस्था को गति देंगे- वित्त मंत्री
संसद में बजट सत्र को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम अर्थव्यवस्था को गति देंगे।
- 1 Feb 2025 11:10 AM IST
अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही: वित्त मंत्री
संसद में आम बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही है।
- 1 Feb 2025 11:05 AM IST
संसद में बजट पेश कर रहीं निर्मला सीतारमण
संसद में निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। इस बीच सपा सांसदों ने संसद में हंगामा शुरू कर दिया है।
Created On :   1 Feb 2025 8:00 AM IST