Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 01 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 Feb 2025 11:00 AM IST
खुलने वाला है बजट का पिटारा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करने वाली हैं। वे कुछ ही देर में बजट का पिटारा खोलेंगी।
- 1 Feb 2025 10:55 AM IST
जयराम रमेश बोले, बजट से कोई उम्मीद नहीं
देश का आम बजट पेश होने से पहले कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हमें बजट से कोई उम्मीद नहीं है।
- 1 Feb 2025 10:50 AM IST
सीएम योगी घायलों से मिलने जाएंगे अस्पताल
उप्र के प्रयागराज में चल रहे कुंभ में हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने आज CM योगी अस्पताल जाएंगे।
- 1 Feb 2025 10:45 AM IST
किसान सम्मान निधि बढ़ाने की उम्मीद
देश के आम बजट से कई उम्मीद हैं। कहा जा रहा है कि बजट में किसान सम्मान निधि को बढ़ाया जा सकता है।
- 1 Feb 2025 10:40 AM IST
कुछ ही देर में बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री
देश का आम बजट सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने वाली हैं। इसमें कुछ ही समय बचा है।
- 1 Feb 2025 10:35 AM IST
किआ ने लॉन्च की नई एसयूवी Syros
हुंडई की सिस्टर कंपनी किआ ने आज अपनी नई एसयूवी Syros को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ इसकी कीमत भी सामने आ गई हैं।
- 1 Feb 2025 10:30 AM IST
कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय बजट को मिली मंजूरी
आज संसद में देश का आम बजट पेश होने वाला है। इससे पहले कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय बजट को मंजूरी मिल गई है।
- 1 Feb 2025 10:25 AM IST
संसद भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
आज देश का आम बजट पेश होने वाला है। इससे पहले संसद भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है।
- 1 Feb 2025 10:20 AM IST
पीएम मोदी संसद भवन पहुंचे
आज देश का आम बजट पेश होने वाला है। कुछ देर में कैबिनेट मीटिंग की शुरुआत होगी। इससे पहले पीएम मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं।
- 1 Feb 2025 10:15 AM IST
बजट पर कैबिनेट बैठक की तैयारी
आज आम बजट पेश होने वाला है, इससे पहले कैबिनेट बैठक के लिए मंत्री संसद भवन पहुंच रहे हैं।
Created On :   1 Feb 2025 8:00 AM IST