Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 01 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 Feb 2025 10:10 AM IST
वित्त मंत्री ने कराया फोटो सेशन
आम बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंच चुकी हैं। उन्होंने यहां अपनी टीम के साथ फोटो सेशन कराया।
- 1 Feb 2025 10:05 AM IST
संसद भवन पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह संसद भवन पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के लोगों का है और देश की जनता को समर्पित है।
- 1 Feb 2025 10:00 AM IST
राष्ट्रपति से बजट पेश करने की अनुमति मिली
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से बजट पेश करने की मंजूरी ले ली है।
- 1 Feb 2025 9:55 AM IST
संसद भवन में कैबिनेट की मीटिंग थोड़ी देर में
आज वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण आम बजट को पेश करने वाली हैं। इससे पहले थोड़ी देर में संसद भवन में कैबिनेट की मीटिंग होने वाली है।
- 1 Feb 2025 9:50 AM IST
नहर में गिरी कार, 10 लोग लापता
हरियाणा के फतेहाबाद में शनिवार सुबह कोहरे के चलते हादसा हो गया। यहां नहर में कार के गिरने से 10 लोग लापता हो गए हैं।
- 1 Feb 2025 9:45 AM IST
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ
आज सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है।
- 1 Feb 2025 9:40 AM IST
निर्मला सीतारमण ने पहनी गिफ्ट की हुई साड़ी
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट को पेश करने वाली हैं। उन्होंने इस खास दिन पद्मश्री दुलारी देवी की गिफ्ट की हुई साड़ी को पहना है।
- 1 Feb 2025 9:36 AM IST
बजट से पहले मार्केट में उछाल
आज आम बजट पेश होने वाला है। इससे पहले शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 800 अंक ऊपर और निफ्टी 23550 के ऊपर खुला है।
- 1 Feb 2025 9:30 AM IST
संसद भवन पहुंची बजट की कॉपी
आज संसद भवन में बजट पेश होगा, इससे पहले बजट की कॉपी संसद भवन पहुंच चुकी है।
- 1 Feb 2025 9:25 AM IST
बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री आज रिहा होंगे
बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी आज जमानत पर रिहा होंगे।
Created On :   1 Feb 2025 8:00 AM IST