Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 01 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 Feb 2025 9:20 AM IST
राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुईं वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गईं हैं। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बजट कॉपी सौंपेंगी।
- 1 Feb 2025 9:15 AM IST
आम बजट में होगी बड़ी राहत की घोषणा
आम बजट में सरकार महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को कई बड़ी राहत की घोषणा कर सकती है।
- 1 Feb 2025 9:10 AM IST
12 बजे तक मिलेंगे सभी सवालों के जवाब
आज आम बजट पेश होने वाला है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मीडिया के सवालों पर कहा कि, सभी सवालों के जवाब 12 बजे तक मिलेंगे।
- 1 Feb 2025 9:05 AM IST
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंचे
वित्त मंत्री सीतारमण आज आम बजट पेश करने वाली हैं। इससे पहले वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी वित्त मंत्रालय पहुंच गए हैं।
- 1 Feb 2025 9:00 AM IST
सुबह 11 बजे पेश होगा आम बजट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे आम बजट पेश करेंगी। सरकार महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर राहत दे सकती है।
- 1 Feb 2025 8:55 AM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर
दिल्ली के नरेला इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इसमें 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
- 1 Feb 2025 8:50 AM IST
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंची
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश करने वाली हैं। इसके लिए वे वित्त मंत्रालय पहुंच चुकी हैं।
- 1 Feb 2025 8:45 AM IST
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय के लिए आवास से निकलीं
निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में बजट पेश करेंगी। इसके लिए वे अपने आवास से निकल चुकी हैं और कुछ ही देर में पहुंचेंगी।
- 1 Feb 2025 8:40 AM IST
कुर्स्क क्षेत्र से लौटे नॉर्थ कोरिया के सैनिक
यूक्रेन ने दावा किया है कि, भारी नुकसान के बाद कुर्स्क क्षेत्र से नॉर्थ कोरिया के सैनिक लौट गए हैं।
- 1 Feb 2025 8:35 AM IST
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2025 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है।
Created On :   1 Feb 2025 8:00 AM IST