Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 Aug 2025 7:45 PM IST
मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा का बचाव करना शर्मनाक संजय निरुपम
शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा जारी नोटिस पर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
- 2 Aug 2025 7:20 PM IST
राहुल गांधी ने ट्रंप डेड इकॉनमी वाले बयान का सपोर्ट करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर दी प्रक्रिया
शशि थरूर ने राहुल गांधी के ट्रंप के सपोर्ट वाले बयान पर कहा, उन्होंने (राहुल गांधी) जो कहा, उसके अपने कारण होंगे। मेरी चिंता ये है कि अमेरिका के साथ हमारा रणनीतिक और आर्थिक रिश्ता बेहद अहम है। हम अमेरिका को करीब 90 अरब डॉलर का निर्यात करते हैं। हम ऐसा नुकसान नहीं उठा सकते कि ये व्यापारिक संबंध कमजोर पड़े या खत्म हो जाए।”
- 2 Aug 2025 6:51 PM IST
ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के 14वें दीक्षांत समारोह में पांच राज्यपालों की उपस्थिति
ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) के लिए एक अभूतपूर्व सम्मान की बात यह रही कि 29-30 जुलाई के दौरान आयोजित '14वें वार्षिक दीक्षांत समारोह 2025' में पांच राज्यपालों ने भाग लिया। इन उत्कृष्ट हस्तियों में से प्रत्येक एक संवैधानिक प्राधिकारी और एक अलग राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के प्रतिनिधि हैं। इनकी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी गौरवान्वित कर दिया क्योंकि जेजीयू ने संघवाद की भावना का जश्न मनाया, जो भारत के संविधान में अंतर्निहित है और जो हमारे लोकतंत्र को बनाए रखती है।
- 2 Aug 2025 6:45 PM IST
यूपी में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री योगी ने ‘टीम-11’ का किया गठन
उत्तर प्रदेश में हालिया बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अपने मंत्रियों की एक विशेष ‘टीम-11’ का गठन किया है। यह टीम बाढ़ प्रभावित 12 जनपदों में राहत कार्यों की निगरानी करेगी और सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पीड़ित सहायता से वंचित न रह जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह समय संवेदनशीलता, तत्परता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का है। राज्य सरकार हर नागरिक की सुरक्षा, भोजन, आवास और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी पूरी प्रतिबद्धता से निभाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी प्रभारी मंत्री तत्काल अपने-अपने जिलों का दौरा करें, राहत शिविरों का निरीक्षण करें और प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद स्थापित कर जमीनी स्थिति की समीक्षा करें। जिलों के डीएम, एसपी, सीएमओ सहित समस्त वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में रहें और 24x7 निगरानी व्यवस्था सक्रिय रखें।
- 2 Aug 2025 6:35 PM IST
चीनी प्रतिनिधि ने यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान का आग्रह किया
संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप-स्थायी प्रतिनिधि कंग श्वांग ने 1 अगस्त को सुरक्षा परिषद में यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा में सभी पक्षों से इसका राजनीतिक समाधान ढूंढने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट एक महत्वपूर्ण चरण में है और सभी पक्षों को एक-दूसरे से मिलकर काम करना, अधिक आम सहमति बनानी तथा संकट का राजनीतिक समाधान प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करने चाहिए और संघर्ष में शामिल पक्षों को मानवीय और आजीविका सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए, नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने, अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का कड़ाई से पालन करने, तथा नागरिकों और नागरिक सुविधाओं पर हमला करने से बचने की आवश्यकता है।
- 2 Aug 2025 6:25 PM IST
5वां टेस्ट आकाश दीप अर्धशतक लगाकर आउट, जायसवाल शतक के करीब, लंच तक भारत का स्कोर-189/3
भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले 'द ओवल' टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सत्र में बेहतरीन खेल दिखाया। इस सत्र के हीरो रहे आकाश दीप, जिन्होंने गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से कमाल किया और शानदार अर्धशतक लगाया। वह लंच से ठीक पहले 66 रन की पारी खेल आउट हुए। भारत ने लंच तक 3 विकेट खोकर 189 रन बना लिए हैं। फिलहाल भारत की कुल बढ़त 166 रन हो चुकी है।
- 2 Aug 2025 6:16 PM IST
चीनी प्रतिनिधि ने यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान का आग्रह किया
संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप-स्थायी प्रतिनिधि कंग श्वांग ने 1 अगस्त को सुरक्षा परिषद में यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा में सभी पक्षों से इसका राजनीतिक समाधान ढूंढने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट एक महत्वपूर्ण चरण में है और सभी पक्षों को एक-दूसरे से मिलकर काम करना, अधिक आम सहमति बनानी तथा संकट का राजनीतिक समाधान प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करने चाहिए और संघर्ष में शामिल पक्षों को मानवीय और आजीविका सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए, नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने, अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का कड़ाई से पालन करने, तथा नागरिकों और नागरिक सुविधाओं पर हमला करने से बचने की आवश्यकता है।
- 2 Aug 2025 5:13 PM IST
मेड रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा
मेड रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा
- 2 Aug 2025 4:50 PM IST
मेड रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा
मेड रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा
- 2 Aug 2025 4:35 PM IST
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने असम को लेकर दिया बयान
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "मैं असम के लोगों को बधाई देता हूं कि आज पूर्वोत्तर के लिए केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAD) की स्थापना हुई है। इसकी स्थापना 50 साल पहले हुई थी लेकिन आज इसे अपना भवन मिल गया हैय। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार आने के बाद पूर्वोत्तर का तेजी से विकास हुआ है। आज यहां ट्रेनों और सड़कों का जाल बिछा है, बड़ी परियोजनाएं आई हैं।"
Created On :   2 Aug 2025 8:00 AM IST