Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 Aug 2025 5:13 PM IST
मेड रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा
मेड रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा
- 2 Aug 2025 4:50 PM IST
मेड रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा
मेड रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा
- 2 Aug 2025 4:35 PM IST
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने असम को लेकर दिया बयान
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "मैं असम के लोगों को बधाई देता हूं कि आज पूर्वोत्तर के लिए केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAD) की स्थापना हुई है। इसकी स्थापना 50 साल पहले हुई थी लेकिन आज इसे अपना भवन मिल गया हैय। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार आने के बाद पूर्वोत्तर का तेजी से विकास हुआ है। आज यहां ट्रेनों और सड़कों का जाल बिछा है, बड़ी परियोजनाएं आई हैं।"
- 2 Aug 2025 4:32 PM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव के बयान पर दी प्रतिक्रिया
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "जैसे पिता(लालू यादव) वैसे ही पुत्र(तेजस्वी यादव) हैं। झूठ बोलने की सबसे बड़ी ठेकेदारी इन्होंने ली है। ये लोग एक तरफ संविधान की किताब लेकर चलते हैं और दूसरी तरफ संवैधानिक संस्था(चुनाव आयोग) को अपमानित करेंगे। इन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इतनी स्वतंत्रता उचित नहीं है कि कोई भी अपने संविधान और संवैधानिक संस्था पर हमला कर सके।"
- 2 Aug 2025 4:25 PM IST
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "हम किसी मृत नेता(अरुण जेटली) का नाम नहीं लेते हैं। ये लोग इंदिरा गांधी, पंडित नेहरू और राजीव गांधी का कितनी बार नाम लेते हैं। इन लोगों(भाजपा) का भाषण ही वहां से शुरू होता है। लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर भाषण दिया तो भाषण की शुरुआत और अंत पंडित नेहरू पर ही किया।"
- 2 Aug 2025 4:20 PM IST
बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने चुनावों को लेकर दी प्रतिक्रिया
बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा, "जैसा कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग बेईमानी कर रहा है। यह चुनाव आयोग द्वारा जानबूझकर किया गया कृत्य है। IAS अधिकारियों के नाम भी छांटे गए हैं। अब तक 65 लाख नाम छांटे जा चुके हैं। और दावा करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है।"
- 2 Aug 2025 4:10 PM IST
मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार केरल की 2 ननों को आज NIA अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के बाद जेल से किया गया रिहा
मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार केरल की 2 ननों को आज NIA अदालत द्वारा ज़मानत दिए जाने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। CPI सांसद पी. संदोष कुमार, केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
- 2 Aug 2025 4:00 PM IST
दिल्ली सरकार में मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
दिल्ली सरकार में मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "मनोरमा कहानी घटकर रखी गई है और उनके द्वारा कहा गया कि स्वर्गीय अरुण जेटली जी किसान संघर्ष के दौरान उनके पास धमकाने के लिए गए और उन्होंने(राहुल गांधी) उनसे(अरुण जेटली) कहां कि क्या आप जानते हैं कि मैं किस मिट्टी का बना हूं। यह स्पष्ट करता है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के रूप में संविधान के इतने बड़े पद पर बैठने लायक नहीं हैं। राहुल गांधी को संवैधानिक संस्थाओं की कद्र नहीं है।"
- 2 Aug 2025 3:49 PM IST
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जाने पर दी प्रतिक्रिया
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "आज वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की है। इससे निश्चित रूप से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इसी आधार पर हम राज्य स्तर पर भी किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। हम किसानों को आगे लाने और उनकी आय दोगुनी से अधिक करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं।"
- 2 Aug 2025 3:12 PM IST
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने तेजस्वी यादव की राजनीति पर दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "तेजस्वी यादव ऐसी राजनीति करते हैं, उन्हें तथ्यों से कोई लेना-देना नहीं है। वो बिना तथ्यों के राजनीति करते हैं, जब चुनाव आयोग बता चुका है, तो किसी के स्पष्टीकरण की क्या ज़रूरत है।" राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा, "देश राहुल गांधी के हिसाब से नहीं चलता, देश लोकतंत्र से चलता है, कानूनी प्रक्रिया से चलता है। राहुल गांधी कुछ दिन पहले संविधान की किताब लेकर घूम रहे थे, तो संविधान में क्या ऐसा लिखा है कि जो व्यक्ति इस देश का नागरिक नहीं है, वो भी इस देश का मतदाता होगा?"
Created On :   2 Aug 2025 8:00 AM IST