Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 17 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
17 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 17 May 2025 6:30 PM IST

    2024 में भुखमरी से दुनिया भर में 29.5 करोड़ लोग प्रभावित संयुक्त राष्ट्र

    संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (फाओ) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में खाद्य असुरक्षा और कुपोषण की स्थिति और खराब हुई, जिससे 53 देशों में 29.5 करोड़ लोग भूख से प्रभावित रहे। साल 2023 की तुलना में पूरी दुनिया में भूख से प्रभावित लोगों की संख्या में 1.37 करोड़ की वृद्धि हुई है। यह आंकड़ा दुनिया के सबसे कमजोर क्षेत्रों में तीव्र खाद्य असुरक्षा में लगातार छठी वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है।

  • 17 May 2025 6:21 PM IST

    तीन मिनट की स्क्रिप्ट, एक घंटे की फैशन क्लास, फराह खान ने सुनाया जैकी श्रॉफ से जुड़ा किस्सा

    कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान ने खुलासा किया कि उन्होंने जैकी श्रॉफ को 'हैप्पी न्यू ईयर' की स्क्रिप्ट महज तीन मिनट में ही समझा दी थी, क्योंकि वह स्क्रिप्ट से ज्यादा फिल्म में क्या पहनेंगे, उनका लुक कैसा होगा, यह जानने के लिए उत्सुक थे। फराह खान अपने यूट्यूब चैनल पर एक्टर विजय वर्मा के साथ नजर आईं, जहां दोनों ने साथ में डोसा बनाया और विजय के नए घर के बारे में बात की।

  • 17 May 2025 6:16 PM IST

    हान चेंग ने इन्वेस्को ग्रुप के बोर्ड के अध्यक्ष वैगनर से मुलाकात की

    चीन के उप राष्ट्रपति हान चेंग ने पेइचिंग में इन्वेस्को समूह के बोर्ड के अध्यक्ष वैगनर से मुलाकात की। इस मौके पर हान चेंग ने कहा कि चीन और अमेरिका के व्यापक साझा हित हैं और सहयोग की व्यापक गुंजाइश है। हाल ही में, चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार वार्ता में पर्याप्त प्रगति हासिल हुई है। दोनों देशों को समान वार्ता के माध्यम से आर्थिक और व्यापारिक सहयोग में मतभेदों और घर्षणों को उचित रूप से हल करना चाहिए।

  • 17 May 2025 6:11 PM IST

    भारत और अफगानिस्तान के बीच फिर शुरू हुआ व्‍यापार

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार पूरी तरह ठप हो गया था, लेकिन शुक्रवार से अटारी-वाघा सीमा के रास्ते व्यापारिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। अटारी-वाघा सीमा के रास्ते व्यापारिक गतिविधियां शुरू होने से उन व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है, जिनके लिए यह मार्ग सूखे मेवों और जड़ी-बूटियों के आयात का प्रमुख जरिया है।

  • 17 May 2025 6:05 PM IST

    बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा भारत

    रिकॉर्ड 10वां सैफ आयु-समूह पुरुष टूर्नामेंट जीतने के लक्ष्य के साथ, भारत रविवार को गोल्डन जुबली स्टेडियम में दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) अंडर19 चैम्पियनशिप 2025 के फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगा, और मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडीस को उम्मीद है कि उनकी टीम दर्शकों का मनोरंजन कर पाएगी। भारत ने अंडर15, अंडर16 और अंडर17 टूर्नामेंट दो-दो बार जीते हैं, और अंडर18, अंडर19 और अंडर20 टूर्नामेंट एक-एक बार जीते हैं। फर्नांडीस ने उनमें से तीन जीते हैं और रविवार को अपना चौथा खिताब जीतने की कोशिश में हैं। बांग्लादेश ब्लू कोल्ट्स के लिए जाना-पहचाना प्रतिद्वंद्वी है।

  • 17 May 2025 5:59 PM IST

    संगठन सृजन अभियान बैठक पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी का बयान

    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान बैठक पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, "उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बधाई कि उन्होंने बहुत शानदार कार्यक्रम आयोजित किया है। जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को बुलाया गया है। AICC के पदाधिकारियों को बुलाकर जिलास्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कराना बहुत अच्छा प्रयास है।"

  • 17 May 2025 5:53 PM IST

    विदेशी संवाददाताओं ने वुहान का दौरा किया

    चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीनस्थ सीजीटीएन ने हाल में 'चीन की सैर, वुहान की खोज' नामक संयुक्त इंटरव्यू शुरू किया। चीन स्थित नेपाल व वियतनाम के राजदूतों समेत पांच देशों के राजनयिकों और वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड, लाओस और तुर्किये के 20 संवाददाताओं ने वुहान का दौरा किया।

  • 17 May 2025 4:50 PM IST

    पंजाब के बठिंडा में प्रेमिका के ब्लैकमेल से तंग आकर प्रेमी ने दी जान

    पंजाब के बठिंडा में प्रेमिका के ब्लैकमेल से तंग आकर प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। संगूआना बस्ती में युवक ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मौके पर चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। मृतक 32 वर्षीय युवक राहुल के परिजनों का कहना है कि प्रेमिका उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कैनाल थाने के एसएचओ हरजीवन सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • 17 May 2025 4:47 PM IST

    छत्तीसगढ़ के जशपुर में 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा'

     छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जशपुर में भारतीय सशस्त्र सेनाओं और ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' का नेतृत्व किया।

  • 17 May 2025 4:35 PM IST

    उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई

    उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।

Created On :   17 May 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story