Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 Sept 2025 12:17 AM IST
2047 तक सत्ता में नहीं आएंगे कांग्रेस-सपा-राजद यूपी डिप्टी सीएम केशव मौर्य
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं और कामकाज की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा।
- 20 Sept 2025 11:29 PM IST
एच-1बी वीजा पर बोले एसटी हसन, अमेरिकी राष्ट्रपति को मनोचिकित्सक की जरूरत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा धारकों के लिए शुल्क बढ़ाने के फैसले पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को मनोचिकित्सक की मदद लेनी चाहिए।
- 20 Sept 2025 11:03 PM IST
पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी विरोधी दल भी देख सकते हैं सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेशनल म्यूजियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने अनुभव साझा किए और इसे विपक्षी दलों से भी देखने की अपील की।
- 20 Sept 2025 10:47 PM IST
भारत आने वाले 25 प्रतिशत चिकित्सा पर्यटक तमिलनाडु आते हैं, यह गर्व की बात स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम
तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं लोक कल्याण मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने चेन्नई के कोलाथुर में जवाहरलाल रिंग रोड स्थित मेरिडियन अस्पताल में 2.5 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अत्याधुनिक हृदय उपचार केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुब्रमण्यम ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत आने वाले 25 प्रतिशत चिकित्सा पर्यटक तमिलनाडु आते हैं।
- 20 Sept 2025 10:12 PM IST
झारखंड चतरा में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ‘टाइगर ग्रुप’ सरगना उत्तम यादव ढेर
झारखंड-बिहार सीमा पर सक्रिय ‘टाइगर ग्रुप’ नामक आपराधिक गिरोह का सरगना उत्तम यादव शनिवार देर शाम चतरा जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है।
- 20 Sept 2025 9:41 PM IST
भारत का 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य, विकास का प्रमुख इंजन होगा मैन्युफैक्चरिंग
केंद्र सरकार के अनुसार, भारत 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और इस क्रम में मैन्युफैक्चरिंग विकास का इंजन होगा, जिसे सुधारों, क्षेत्रीय प्रोत्साहनों और मजबूत सप्लाई चेन का समर्थन मिलेगा।
- 20 Sept 2025 9:11 PM IST
प्रतिबंधों से रुकने वाले नहीं, परिस्थितियों का सामना करने में हम सक्षम पेजेशकियन
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दावा किया है कि उनका देश परिस्थितियों का सामना करेगा और अपने ऊपर लगी पाबंदियों के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं करेगा। उनकी ये टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा तेहरान पर लगे प्रतिबंधों को स्थायी रूप से न हटाने के लिए मतदान किए जाने के बाद आई है। इस फैसले से बिफरे पेजेशकियन ने कहा कि तेहरान तथाकथित 'स्नैपबैक मैकेनिज्म' के माध्यम से अपने ऊपर लगाए गए किसी भी प्रतिबंध को पार कर लेगा।
- 20 Sept 2025 8:45 PM IST
काजरी ने कई क्षेत्रों में किया उल्लेखनीय कार्य, किसानों के लिए नवाचार जरूरी - भागीरथ चौधरी
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने शनिवार को जोधपुर के केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाजरा और अन्य खाद्य पदार्थों से बनी वस्तुओं का अवलोकन किया। काजरी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक कई नवाचार किए गए हैं, लेकिन अभी भी और अनुसंधान की आवश्यकता है।
- 20 Sept 2025 8:33 PM IST
दीप्ति नवल ने फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में आए बड़े बदलावों पर साझा की अपनी राय
अभिनेत्री दीप्ति नवल की फिल्म 'तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियलम्स' बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। वह फिलहाल इसका प्रमोशन कर रही हैं, इस दौरान उन्होंने आईएएनएस से बात की। फिल्म इंडस्ट्री को अपने 5 दशक दे चुकीं दीप्ति नवल ने इस इंटरव्यू में बताया कि इस दौरान उन्होंने भारतीय सिनेमा में कौन-कौन से बड़े बदलाव देखे हैं।
- 20 Sept 2025 8:05 PM IST
पाकिस्तान के झूठे दावे पर कांग्रेस ने दिया जवाब
भारत ने पाकिस्तानी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी। इसके तहत पाकिस्तान में बने आतंकी समूह के ठिकानों को उड़ाया गया था। इसके बात दोनों देशों के बीच काफी तनाव बढ़ गया था। यह ऑपरेशन करीब चार महीने पहले चलाया गया था। इसकी क्षमता की बखान पाकिस्तान भी कर चुका है। इसके बाद इस संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने कहा कि भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। इसको लेकर कांग्रेस ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने जो दावा किया है कि भारतीय वायुसेना के विमानों को पाकिस्तान ने मार गिराया है यह उनका दावा पूरी तरह से झूठ है और उनसे इस दावे का खंडन भारतीय वायुसेना के अधिकारी बहुत जल्द करेगा।
Created On :   20 Sept 2025 8:00 AM IST












