Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 Jun 2025 12:57 AM IST
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सड़क निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के जगेसर और हड़हवा फाटक क्षेत्रों में सड़क निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
- 22 Jun 2025 12:25 AM IST
दूसरे दिन इंग्लैंड ने की वापसी, 3 विकेट खोकर बनाए 209 रन, ओली पोप ने जड़ा शतक
इंग्लैंड ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को शानदार कमबैक किया। स्टंप्स तक मेजबान टीम ने पहली पारी में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। ओली पोप 100 रन पर नाबाद लौटे। जो रूट, बेन डकेट और जैक क्रॉली के रूप में इंग्लैंड को तीन झटके लगे। इन तीनों को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
- 22 Jun 2025 12:14 AM IST
बारासात के दत्तपुकुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरगाचा इलाके में एक गोदाम में आग लग गई
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बारासात के दत्तपुकुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरगाचा इलाके में एक गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
- 21 Jun 2025 11:57 PM IST
अपनी कुर्सी बचा रहे हैं सुकांता मजूमदार - TMC नेता कुणाल घोष
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार की कल हुई गिरफ्तारी पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए लड़ाई चल रही है। दिलीप घोष, सुवेंदु अधिकारी और सुकांता मजूमदार आमने-सामने हैं। सुकांता मजूमदार अपनी कुर्सी बचा रहे हैं... वे चर्चा में बने रहना चाहते हैं। वे खबर बनाना चाहते हैं। यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। इसका बंगाल की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। यह दिलीप घोष, सुवेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार के बीच प्रतिस्पर्धा है... हमें पता लगाना है कि क्या उन्होंने किसी पुलिस अधिकारी को फोन करके खबर बनाने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहा है... वह (सुकांता मजूमदार) पोज देते हुए पुलिस की गाड़ी की ओर जाते हैं। यह एक पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है। यह सब स्क्रिप्टेड है..."
- 21 Jun 2025 11:27 PM IST
हम कर्मचारियों और अधिकारियों समेत सभी वर्गों की बेहतरी के लिए काम कर रहे - सीएम डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हमारी सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों सहित सभी वर्गों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। ऐसे में आज पर्यवेक्षकों के लिए 650 पदों पर चयन हुआ है, मैं उन सभी को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार तेज गति से काम कर रही है... उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से 11,400 लोगों का चयन हुआ, जिसमें 4000 पदों पर हम पोस्टिंग कर चुके हैं, 7,400 के लिए प्रक्रिया जारी है... मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि जिस गति से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, उसी गति से हम सभी मध्य प्रदेश को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं।"
- 21 Jun 2025 10:49 PM IST
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कल कारगिल हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने के लिए कारगिल पहुंचे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कल कारगिल हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने के लिए कारगिल पहुंचे। उन्होंने सोनमर्ग और द्रास मार्केट में स्थानीय लोगों और व्यवसायियों से भी मुलाकात की, जिनका व्यवसाय पहलगाम आतंकी हमले के बाद कम पर्यटकों के आने से प्रभावित हुआ है।
- 21 Jun 2025 10:26 PM IST
इजरायल के हमले में ईरान के एक और न्यूक्लियर साइंटिस्ट की मौत
इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 9वां दिन है। इस बीच इजरायल द्वारा एक और ईरानी न्यूक्लियर साइंटिस्ट की हत्या करने की खबर सामने आई है। ईरान की न्यूज एजेंसी मेहर के मुताबिक, साइंटिस्ट इसार तबातबाई-कमशेह और उनकी पत्नी की मौत शुक्रवार को तेहरान में एक अपार्टमेंट पर ड्रोन हमले में हुई थी। जंग के पहले दिन से लेकर अब तक यानी 9 दिनों में इजरायल 10 ईरानी न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स की हत्या कर चुका है।
- 21 Jun 2025 10:11 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज योग पूरे विश्व का बन चुका - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज योग पूरे विश्व का बन चुका है, यह एक ऐसी पद्धति है जो स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक है। आज जीवन की अनेक चुनौतियों को पार करने वाली यह पद्धति जीवन को स्वस्थ रखती है इसलिए सभी को योग को अपनाना चाहिए। हमने उत्तराखंड में योग नीति भी अपनाई है, इसके तहत हम 2 जोन बनाएंगे जो योग और वेलनेस के क्षेत्र में लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे... उत्तराखंड को योग का वैश्विक केंद्र बनाना हमारा संकल्प है।"
- 21 Jun 2025 9:47 PM IST
JDU नेता के.सी. त्यागी ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान किया पलटवार
JDU नेता के.सी. त्यागी ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "मैं तेजस्वी यादव के बयान को पूरी तरह से खारिज करता हूं। JDU समाजवादी आंदोलन, गांधी, लोहिया, जयप्रकाश, कर्पूरी ठाकुर से निकली पार्टी है और इसे इसके कार्यकर्ता ही संचालित करते हैं। तेजस्वी यादव राजनीतिक शिष्टाचार भूल रहे हैं। हम और नीतीश जी उनके पिता के लिए सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। तेजस्वी चाचा(नीतीश कुमार) के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं।"
- 21 Jun 2025 6:55 PM IST
471 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, 41 रन के अंदर गिरे सात विकेट
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया 471 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने अपने आखिरी 7 विकेट 41 रन बनाने में गंवा दिए। भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 147, ऋषभ पंत ने 134 और यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स और जोश टंग ने 4-4 विकेट झटके। ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को एक-एक विकेट मिला।
Created On :   21 Jun 2025 8:00 AM IST