Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 21 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
21 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 21 Jun 2025 12:48 PM IST

    वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में भारत का आवास मूल्य सूचकांक 3.1 प्रतिशत बढ़ा, कोलकाता सबसे आगे आरबीआई

    वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में पूरे भारत में आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछली तिमाही के समान गति को बनाए रखने को दर्शाता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 10 प्रमुख शहरों में पंजीकरण अधिकारियों से प्राप्त लेनदेन-स्तर के आंकड़ों के आधार पर चौथी तिमाही के लिए अपना तिमाही एचपीआई डेटा जारी किया।

  • 21 Jun 2025 12:37 PM IST

    CM नीतीश कुमार का ऐलान

    'अब 1100 रुपए मिलेगी बुजुर्गों को पेंशन,' CM नीतीश कुमार का ऐलान

  • 21 Jun 2025 12:32 PM IST

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने योग दिवस पर दी प्रतिक्रिया

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "पूरे दुनिया में योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो रहा है। पीएम मोदी के आह्वान पर 2014 से लगातार पूरे दुनिया में संयुक्त राष्ट्र संघ ने सर्वसम्मति से इसको पास करते हुए इसको मनाने का निर्णय लिया था। आज पूरे भारत में हर जगह से लोग योग दिवस से जुड़ रहे हैं। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद करता हूं।"

  • 21 Jun 2025 12:26 PM IST

    पंकज त्रिपाठी ने दिवंगत मशहूर गायक केके को किया याद, कहा- 'उनकी कमी महसूस होती है'

    लोकप्रिय अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी आने वाली फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में दिवगंत मशहूर गायक कृष्ण कुमार कुन्नथ उर्फ केके को याद किया। केके ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'लाइफ इन ए…मेट्रो' के लिए 'अलविदा' और 'ओ मेरी जान' जैसे खूबसूरत गाने गाए थे। 'लाइफ इन ए…मेट्रो' फिल्म के बारे में बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, "मैंने इरफान सर के कुछ हिस्से देखे हैं। उनके गाने और एक-दो सीन देखे हैं। पूरी फिल्म मुझे ठीक से याद नहीं है, लेकिन इसके गाने बहुत अच्छे हैं।"ॉ

  • 21 Jun 2025 12:25 PM IST

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आरजेडी नेता मनोज कुमार ने दिया बयान

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर RJD नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी लोगों को शुभकामनाएं। योग दिवस मनाने के संदर्भ में ये हमेशा रहे कि पारिस्थितिक और मानसिक रुप से भी योग वाली स्वच्छता योग वाला संदर्भ रहे। ये ना हो कि मनसा, वाचा और कर्मणा संकीर्ण दायरों में रहे और हम योग की बात करें।"

  • 21 Jun 2025 12:10 PM IST

    बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दी प्रतिक्रिया

    बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा, "पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना कर दुनिया में भारत की सभ्यता को फैलाने का काम किया है। जब लोग स्वस्थ होंगे तो स्वाभाविक है वो अपने जीवन को स्वस्थ रखेंगे। तो उनके जीवन में खुशहाली आ पाएगी।"

  • 21 Jun 2025 12:01 PM IST

    'पेरिस डायमंड लीग' को नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ जीता, भविष्य के लिए फैंस से भी किया वादा

    भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ 'डायमंड लीग-2025' में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पहला स्थान हासिल करने के बाद नीरज चोपड़ा ने आगामी प्रतियोगिताओं में 90 मीटर थ्रो करने की प्रतिबद्धता जताई है। फ्रांस की राजधानी में पोडियम के शीर्ष पायदान पर पहुंचने के बाद चोपड़ा ने अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने ब्रॉडकास्टर से कहा, "आज मैं शुरुआत से बहुत खुश था, क्योंकि मेरी रन-अप तकनीक बहुत अच्छी थी और सब कुछ सही था। हालांकि, मुझे लगा कि आज मेरा शरीर बहुत ज्यादा बाईं ओर जा रहा था। मैं अपने चेस्ट से भाला फेंकने की कोशिश कर रहा था, इसलिए आज मेरी तकनीक इतनी अच्छी नहीं थी। हालांकि, मेरी रन-अप तकनीक सही थी। पहला थ्रो सच में शुरुआत के लिए अच्छा था। मैं आज 88 मीटर और 'वांडा डायमंड लीग' में इतने लंबे समय के बाद जीत से बहुत खुश हूं।"

  • 21 Jun 2025 11:45 AM IST

    एमएलसी 2025 फाफ डु प्लेसिस का शतक बेकार, यूनिकॉर्न्स ने लगाया 'जीत का चौका'

    मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस की मेहनत पर पानी फेरते हुए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने सात विकेट से जीत दर्ज की। एमएलसी 2025 के 10वें मैच में हार के साथ सुपर किंग्स को सीजन का पहला झटका लगा है। टीम ने इससे पहले सभी तीन मैच अपने नाम किए थे। टेक्सास सुपर किंग्स भी चार में से तीन मुकाबले जीतकर दूसरे पायदान पर है, जबकि लगातार चौथी जीत के साथ यूनिकॉर्न्स ने पहले स्थान पर कब्जा जमा रखा है।

  • 21 Jun 2025 11:38 AM IST

    योग से पीएम मोदी फिट, पाकिस्तान को किया चित एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी रोज योग करते हैं और इसलिए वह काफी फिट हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया गया है। यह हम सभी ने देखा है और पाकिस्तान ने भी हमारी ताकत को समझा है। एकनाथ शिंदे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। मैं सभी लोगों को योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। योग दिवस हमारे लिए बेहद ही जरूरी है और इसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। योग की प्रेरणा हम सभी को पीएम मोदी से मिली है।

  • 21 Jun 2025 11:30 AM IST

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर वापस भेजा

    दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे चार और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण पश्चिम जिले के ऑपरेशन सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में अवैध रूप से रहने के लिए होटलों का इस्तेमाल किया। फिलहाल उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ), दिल्ली के माध्यम से बांग्लादेश भेज दिया गया है।

Created On :   21 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story