Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 Jun 2025 11:21 AM IST
त्तर प्रदेश स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए विभिन्न जिलों में मनाया गया योग दिवस
21 जून को पूरे विश्व के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" की थीम के साथ, इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सामूहिक योगाभ्यास, जागरूकता कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन हुए। योग की प्राचीन भारतीय परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ने न केवल भारत, बल्कि विश्व के 177 देशों को योग के सूत्र में पिरोया है।
- 21 Jun 2025 11:10 AM IST
जापान में सैकड़ों लोगों ने मनाया 11वां 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'
11वें 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' के मौके पर शनिवार को जापान में दो हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। टोक्यो के बौद्ध मंदिर 'त्सुकिजी होंगवानजी' में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की पत्नी योशिको इशिबा ने किया। योग दिवस पर इस साल की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" थी। जापान में भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने यहां मौजूद लोगों को संबोधित किया, जो बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे।
- 21 Jun 2025 11:01 AM IST
ईरान से नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को भी निकालेगा भारत
ईरान में भारतीय दूतावास ने घोषणा की है कि वह नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को उनकी सरकारों के अनुरोध पर ईरान से निकालेगा। भारत ने यह फैसला ऐसे वक्त में किया है, जब इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है।
- 21 Jun 2025 10:52 AM IST
ट्रंप का नोबेल प्राइज ना मिलने का दर्द झलका
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की जंग रुकवाने के बावजूद उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिलेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत, पाकिस्तान की जंग रुकवाने के बावजूद मुझे शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिलेगा। मैं जो कुछ भी कर लूं, मुझे नोबेल नहीं मिलेगा।
- 21 Jun 2025 10:42 AM IST
चांदी की चमक फीकी पड़ी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में इस सप्ताह लगातार तेजी देखने को मिली है। फिलहाल, बात करें चांदी की कीमत की तो बीते दिन के मुकाबले इसमें करीब 2000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में सिल्वर 1,10,100 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
- 21 Jun 2025 10:30 AM IST
सोने की कीमत कम हुई
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में इस सप्ताह लगातार तेजी देखने को मिली है। फिलहाल, सोने के दाम में कमी आई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,230 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 100,640 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 21 Jun 2025 10:20 AM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 15 पैसे कम होकर 107.33 रुपए और डीजल 27 पैसे घटकर 96.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 37 पैसे कम होकर 105.23 रुपए और डीजल 34 पैसे घटकर 91.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में भी पेट्रोल और डीजल 05-05 पैसे घटकर क्रमश: 101.11 रुपए और 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जयपुर में भी पेट्रोल और डीजल 61-61 पैसे कम होकर क्रमश: 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 21 Jun 2025 10:10 AM IST
कच्चे तेल की कीमत में मामूली कमी आई
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल, बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (21 जून 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 73.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले इसकी कीमतों में तेजी देखी गई थी और यह 73.77 डॉलर प्रति बैरल पर था।
- 21 Jun 2025 10:00 AM IST
ईरान में हम बहुत परेशान और दहशत में थे-भारत लौटी जिया कुलसुम
ईरान से भारत लौटी जिया कुलसुम ने कहा ईरान में हम बहुत परेशान हो गए थे, दहशत में थे। सरकार ने हमारा बहुत साथ दिया और सुरक्षित अपने वतन पहुंचा दिया।
#WATCH दिल्ली: ईरान से भारत लौटी जिया कुलसुम ने कहा, "... ईरान में हम बहुत परेशान हो गए थे, दहशत में थे। सरकार ने हमारा बहुत साथ दिया और सुरक्षित अपने वतन पहुंचा दिया।" pic.twitter.com/s7iFeiAX0L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025 - 21 Jun 2025 9:52 AM IST
ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से भारतीय नागरिकों को लेकर एक और विमान दिल्ली पहुंचा
ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से भारतीय नागरिकों को लेकर एक और विमान दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
#WATCH दिल्ली: ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से भारतीय नागरिकों को लेकर एक और विमान दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। pic.twitter.com/I1U97iKY5h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
Created On :   21 Jun 2025 8:00 AM IST