Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 Jun 2025 9:51 AM IST
सीएम सैनी, राज्यपाल दत्तात्रेय और योग गुरु बाबा रामदेव ने कुरूक्षेत्र में योग किया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और योग गुरु स्वामी रामदेव ने कुरूक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समारोह की शुरुआत की ओर योग किया।
#WATCH कुरूक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और योग गुरु स्वामी रामदेव ने कुरूक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समारोह की शुरुआत की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025
(वीडियो सोर्स: आस्था टीवी) pic.twitter.com/OZd22CrtC9 - 21 Jun 2025 9:49 AM IST
यूके में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने योग किया
यूके में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने भारतीय उच्चायोग द्वारा द स्ट्रैंड में आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। लोगों ने इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
#WATCH लंदन, यूके | यूके में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने भारतीय उच्चायोग द्वारा द स्ट्रैंड में आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। लोगों ने इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। pic.twitter.com/9C4bBESCvK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025 - 21 Jun 2025 9:47 AM IST
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने योग किया
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर कोलकाता के भारतीय संग्रहालय में योग किया।
#WATCH पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने #InternationalYogaDay2025 के अवसर पर कोलकाता के भारतीय संग्रहालय में योग किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
(वीडियो सोर्स: शुभेंदु अधिकारी का कार्यालय) pic.twitter.com/9p4e0EjxyP - 21 Jun 2025 9:46 AM IST
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने योग किया
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने योग किया।
#WATCH मुंबई (महाराष्ट्र): 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने योग किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
#InternationalYogaDay2025 pic.twitter.com/k4P35mCP9M - 21 Jun 2025 9:32 AM IST
एक नया इतिहास विश्व पटल पर योग के रूप में रचा-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा एक नया इतिहास विश्व पटल पर योग के रूप में रचा गया है। देश के हर कोने में योग अभ्यास से करोड़ लोग जुड़े हैं और विश्व स्तर पर पूरा विश्व वसुधैव कुटुम्बकम् की विचारधारा के साथ योग प्रथा के द्वारा आज जुड़ चुका है।
#WATCH इंदौर (मध्य प्रदेश): केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "एक नया इतिहास विश्व पटल पर योग के रूप में रचा गया है। देश के हर कोने में योग अभ्यास से करोड़ लोग जुड़े हैं और विश्व स्तर पर पूरा विश्व वसुधैव कुटुम्बकम् की विचारधारा के साथ योग प्रथा के द्वारा आज जुड़ चुका… https://t.co/pLF7gSHfjv pic.twitter.com/OmuG562uBQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025 - 21 Jun 2025 9:26 AM IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया योगा, सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई। आज से दिन कालगणना की दृष्टि से उत्तरायण से समाप्त होकर दक्षिणायन की ओर बढ़ने वाला दिन है। आज सबसे बड़ा दिन है। धीरे-धीरे रात बढ़ने लगेगी। भारत के प्राचीन ज्ञान से दुनिया परिचित हो रही है।
- 21 Jun 2025 9:12 AM IST
सरपंचों को अपने गांव को नशा मुक्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी सरकार-सीएम सैनी
सीएम सैनी ने कहा हम सरपंचों को अपने गांव को नशा मुक्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं ताकि गांव नशा मुक्त हो। इसी को लेकर आज योग की थीम भी थी कि "वन वर्ल्ड, वन हेल्थ"।
- 21 Jun 2025 9:10 AM IST
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे हरियाणा में साइक्लोथॉन यात्रा -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा पूरे हरियाणा में साइक्लोथॉन यात्रा चल रही है। नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान चल रहा है। हमने गांव-गांव में लगभग काफी पंचायतें नशा मुक्त की है।
- 21 Jun 2025 8:54 AM IST
अटारी सीमा पर बीएसएफ ने किया योगा
बीएसएफ ने InternationalYogaDay2025 पर अटारी बॉर्डर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया।
#WATCH अमृतसर, पंजाब | बीएसएफ ने #InternationalYogaDay2025 पर अटारी सीमा पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया। pic.twitter.com/CuNJ9sXwFI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025 - 21 Jun 2025 8:44 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग दिवस पर योग किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के देहरादून में InternationalYogaDay2025 पर अन्य लोगों के साथ योग किया।
Created On :   21 Jun 2025 8:00 AM IST