Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 Jun 2025 2:05 PM IST
हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में मादा तेंदुए की मौत
नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर मोही घाट स्थित एनएचएआई रेस्ट हाउस के समीप गुरूवार की रात एक मादा तेंदुए की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सडक़ पार करते समय किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने तेंदुए उसे टक्कर मार दी।
- 21 Jun 2025 1:55 PM IST
मूवमेंट का लगाएंगे पूर्वानुमान विषाक्तता से मौतें रोकने पर ध्यान
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 29 से 31 अक्टूबर 2024 के बीच 10 जंगली हाथियों की मौत कथित तौर पर कोदो खाने से हो जाने के 7 माह बाद अधिकारी जुटे और मंथन इस बात पर हुई कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आगे क्या इंतजाम किए जाएं।
- 21 Jun 2025 1:45 PM IST
सीसी सडक़ बनाकर एक माह में नहीं भरी पटरी
नगर पालिका ठेकेदार द्वार गुरूनानक चौक से सांईं मंदिर तक लगभग चार सौ मीटर सीसी सडक़ बनाकर एक माह बाद भी सडक़ किनारे की पटरी नहीं भरी। यहां नई सडक़ की कई स्थानों पर ऊंचाई लगभग एक फिट तक है।
- 21 Jun 2025 1:35 PM IST
शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग पर लगा दस हजार रूपए से ज्यादा फाइन
डिजिटल भारत को बढ़ावा देने सरकारी विभागों में लागू ई-ऑफिस वर्क प्रणाली में शहडोल जिला मध्यप्रदेश में नौवें स्थान पर है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि यहां 27 मई से ऑफलाइन नोटशीट लेना बंद कर दिया है।
- 21 Jun 2025 1:31 PM IST
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दी प्रतिक्रिया
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा,"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।आज दुनियाभर में योग का कार्यक्रम चल रहा है। अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारा प्रदेश और देश आगे बढ़ेगा। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद करता हूं।"
- 21 Jun 2025 1:25 PM IST
पर्यटन क्षेत्र क्षीर सागर एरिया में बाघ का मूवमेंट, सडक़ किनारे दिखा
मुख्यालय से लगे पर्यटन इलाके वन परिक्षेत्र शहडोल के क्षीरसागर एरिया में बाघ की मूवमेंट ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। निपनिया से क्षीरसागर मार्ग पर बुधवार शाम बाघ को देखा गया। जो ललमटिया के पास तारों की फैंसिंग के पास घंटों तक बैठा रहा।
- 21 Jun 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 21-जून-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 15 जून 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मई 2025 को औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.03 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 21 Jun 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 21-जून-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 12 जून 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मई 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत की गिरावट थी।
- 21 Jun 2025 12:55 PM IST
योग से मुझे आज के पल में जीने की ताकत मिली संदीपा धर
कई फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस संदीपा धर ने अपनी योग यात्रा को अनोखा बताया। खुलासा किया कि कैसे समय के साथ उनका योग के साथ रिश्ता बदलता गया और मजबूत होता गया। संदीपा ने कहा कि पहले उनके लिए योग सिर्फ एक एक्सरसाइज था, लेकिन अब यह उनके जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। योग ने उन्हें न केवल शारीरिक रूप से फिट बनाया, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी दिया है। योग से वह खुद से जुड़ पाती हैं।
- 21 Jun 2025 12:51 PM IST
सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने दिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिया बयान
सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने कहा, "आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल इंदौर में कैदियों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया है। प्रधानमंत्री के 'वन अर्थ वन हेल्थ' के मिशन को आगे ले जाते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।"
Created On :   21 Jun 2025 8:00 AM IST