Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 Jun 2025 4:19 PM IST
मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने दी सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं
ओडिशा सरकार में मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, "सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से पूरी दुनिया में योग को जीवन शैली में शामिल करने का प्रयास किया है और जिस तरह से उन्होंने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल किया है, वह सराहनीय है। बीमारियों से मुक्ति के लिए हमें योग करना चाहिए।"
- 21 Jun 2025 4:09 PM IST
बिहार में वृद्धजनों की पेंशन राशि बढ़ाने वाले ऐलान पर राजद नेता तेजस्वी का तंज
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पेंशन राशि में बढ़ोतरी करने की घोषणा पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "असलीयत यही है कि जनता की महागठबंधन सरकार आ रही है और इसलिए नीतीश कुमार ने टेंशन में पेंशन को बढ़ाया है और उन्होंने हमारी योजनाओं की नकल की है।"
- 21 Jun 2025 4:01 PM IST
राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दिया बयान
राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "राजस्थान में पता ही नहीं है कि सरकार चला कौन रहा है। किसी का नियंत्रण नहीं है, जवाबदेही नहीं है। सत्ता में जो लोग बैठे हैं वे अपने आप को विवश महसूस करते हैं। अफसरशाही हावी है, प्रशासन का राज चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी की जवाबदेही जनता के प्रति नहीं होती है। कानून व्यवस्था लचर हो गई है। राजस्थान के हर जिले में कुछ ना कुछ अपराध की घटना हो रही है।"
- 21 Jun 2025 3:56 PM IST
राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की टिप्पणी
राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "लालू यादव अधिकारियों को अपशब्द कहते थे, अब उनके पुत्र उनसे भी आगे बढ़ गए हैं और सीधा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को अपशब्द कह रहे हैं। आज पूरी दुनिया पीएम मोदी का नाम गर्व से लेती है लेकिन लालू यादव और उनके बेटे का नाम कोई गर्व से नहीं लेता है बल्कि उन्हें भ्रष्टाचारी ही कहा जाता है।"
- 21 Jun 2025 3:37 PM IST
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने दी योग दिवस पर दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देता हूं। दुनिया को योग के रास्ते पर ले जाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाने के लिए मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। आज दुनिया भर में लाखों जगहों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। दुनिया इससे जुड़ रही है और कहीं न कहीं भारत ने आध्यात्म और योग से जोड़ने की नई पहल शुरू की है।
- 21 Jun 2025 2:55 PM IST
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म पर यूपी से आरोपी को पकड़ लाई पुलिस
नाबालिग को अगवा कर बंधक बनाने और रेप करने के मामले में बरौंधा पुलिस ने यूपी से एक युवक को गिरफ्तार किया है, तो बेटे का साथ देने पर मां को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। पुलिस ने बताया कि बीते 12 जून को 17 वर्षीय लडक़ी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई।
- 21 Jun 2025 2:45 PM IST
दुकान से ड्रेस चुराकर भाग रही महिला की पकड़ी गई चोरी
शहर के व्यापारी अब चोरी और जालसाजी से बचने के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा लेने लगे हैं, जिसके फलस्वरूप कपड़े की एक दुकान में चोरी की वारदात टल गई, हालांकि वारदात करने वाली महिला चकमा देकर भाग निकली।
- 21 Jun 2025 2:35 PM IST
Satna News: जामुन की टहनी के कारण साढ़े 5 घंटे अंधेरे में रहा आधा शहर
विद्युत कंपनी के सिटी डिवीजन स्थित पन्ना रोड पर 11 केवी बगहा -पतेरी फीडर पर गुरुवार -शुक्रवार की दरमियानी रात जामुन की एक टहनी गिरने से आधा शहर अंधेरे में रहा।
- 21 Jun 2025 2:25 PM IST
ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने वाले पर 3 आरोपी जेल गए
बदेरा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
- 21 Jun 2025 2:15 PM IST
Satna News: मामा ने लाठी से पीटकर की भांजे की हत्या
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत जवाहर नगर में कमरा खाली न करने से नाराज मामा ने लाठी से पीटकर दिव्यांग भांजे को मौत के घाट उतार दिया, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Created On :   21 Jun 2025 8:00 AM IST