Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 24 May 2025 12:26 PM IST
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा, 'उत्तर कोरिया की रणनीतिक स्थिति हुई काफी मजबूत'
उत्तर कोरिया इस समय पिछले कई दशकों की तुलना में अपनी "सबसे मजबूत स्थिति" में है। इसकी वजह यह है कि उत्तर कोरिया लगातार उन्नत हथियार बना रहा है, जो उत्तर-पूर्व एशिया और अमेरिका की मुख्य भूमि में अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी देशों के लिए खतरा बन सकते हैं। अमेरिका के रक्षा विभाग की खुफिया एजेंसी (डीआईए) ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट का नाम है '2025 वर्ल्डवाइड थ्रेट असेसमेंट' यानी '2025 वैश्विक खतरे का आकलन'। इसमें उत्तर कोरिया, चीन, रूस, ईरान और अन्य देशों या संगठनों से उत्पन्न होने वाले सुरक्षा खतरों के बारे में जानकारी दी गई है।
- 24 May 2025 12:12 PM IST
'सन ऑफ सरदार' फेम एक्टर मुकुल देव ने दुनिया को कहा अलविदा, 54 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
एक्टर मुकुल देव का शुक्रवार की रात को निधन हो गया वे 54 साल के थे। शनिवार को उनके दोस्त उनके निधन की खबर सुनकर उनके घर पहुंचे। अभिनेता की मौत कैसे हुई अब इसे लेकर डिटेल्स नहीं मिल पाई हैं।
- 24 May 2025 11:35 AM IST
र्मनी ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' को बताया सराहनीय- दिलीप जायसवाल
बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को कहा कि जर्मनी ने भी स्पष्ट तौर पर कहा है कि भारत की कार्रवाई सराहनीय है। इससे पता चलता है कि पूरी दुनिया यह मान रही है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। भारत की आतंक के खिलाफ की गई कार्रवाई अद्भुत है।
- 24 May 2025 11:23 AM IST
वाराणसी तेंदुए के आतंक से ग्रामीण खौफजदा, तीन घायल, एक्शन में वन विभाग
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चिरईगांव गांव के लोग तेंदुए के आतंक से खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। लोग दिन में भी अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। पूरा गांव सुनसान पड़ा है, दूर-दूर तक कोई इंसान नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हमें इस बात का डर है कि अगर हम अपने घर से बाहर निकले तो तेंदुआ हमें अपना शिकार न बना ले। इसी वजह से हम अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि हम घर नहीं, बल्कि किसी कैद में हैं। अब तक ये तेंदुआ तीन लोगों को घायल कर चुका है।
- 24 May 2025 11:12 AM IST
फ्लाइट के दौरान सिगरेट जलाने पर ब्रिटनी स्पीयर्स को चेतावनी
पॉप आइकन ब्रिटनी स्पीयर्स को उनके व्यवहार के लिए उड़ान के दौरान फटकार लगाई गई है। पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कई स्रोतों ने पुष्टि की है कि अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ काबो सान लुकास से लॉस एंजिल्स की यात्रा के दौरान गायिका ने शराब पी रखी थी और उड़ान के दौरान सिगरेट जलाई थी। सिंगर की ओर से संघीय विमानन नियमों का उल्लंघन किया गया है। सिंगर के इस बर्ताव से चार्टर प्लेन में मौजूद फ्लाइट अटेंडेंट घबरा गए, क्योंकि विमान में धूम्रपान करना वर्जित होता है। फ्लाइट अटेंडेंट की ओर से बताया गया कि स्पीयर्स ने सिगरेट बुझा दी। फिर भी, उड़ान के बीच में ही अधिकारियों से संपर्क किया गया।
- 24 May 2025 11:00 AM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज गुड़गांव में पेट्रोल और डीजल 07-07 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.11 रुपए और 87.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 28 पैसे कम होकर 94.77 रुपए और डीजल 30 पैसे घटकर 87.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार लखनऊ में भी पेट्रोल 04 पैसे कम होकर 94.69 रुपए और डीजल 05 पैसे घटकर 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 24 May 2025 10:55 AM IST
कच्चे तेल की कीमत में मामूली तेजी
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (24 मई 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 61.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, बीते दिन भी कच्चे तेल कीमत घटी थी और यह 60.88 डॉलर प्रति बैरल था।
- 24 May 2025 10:45 AM IST
कोर्ट से फरार कैदी पहुंचा MNS नेता के दफ्तर
मुंबई पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। यहां ड्रग्स मामले में गिरफ्तार एक विचाराधीन कैदी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। इतना नहीं यह कैदी सीधे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अमित मटकर के कार्यालय जा पहुंच गया और उन्हें खुलेआम धमकी दी।
- 24 May 2025 10:35 AM IST
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुंछ पहुंचे
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज जम्मू पहुंचें और वहां से चॉपर के जरिए सीधे पुंछ के लिए रवाना हो गए। वे यहां वे पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारजनों से मुलाकात कर परिवारजनों का दुख दर्द साझा करेंगे।
- 24 May 2025 10:25 AM IST
लातेहार में मारे गए दो खूंखार नक्सली
झारखंड के लातेहार में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को झारखंड के लातेहार जिले में नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के दो खूंखार नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिन नक्सलियों को मारा गया है, उनमें एक पर 10 लाख रुपये और दूसरे पर 5 लाख रुपये का इनाम था।
Created On :   24 May 2025 8:00 AM IST