Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 24 May 2025 1:55 PM IST
Jabalpur News: यूनिपोल ने ली पति की जान, कैंसर से तड़प रही पत्नी, पांच महीने बाद भी नहीं मिला मुआवजा
सिविल लाइन्स स्थित वुड स्टॉक अपार्टमेंट में रहने वाला रजक परिवार 18 जनवरी 2025 के उस मनहूस दिन को अभी तक नहीं भुला पा रहा है, जब इलाहाबाद बैंक चौक पर यूनिपोल पर फ्लेक्स लगाते समय रॉड गिरने से 64 वर्षीय किशन कुमार रजक की मौत हो गई थी।
- 24 May 2025 1:45 PM IST
Jabalpur News: त्रिपुरी की सड़क "परफाॅर्मेंस' के चक्कर में सिक्सलेन से हुई बाहर
मेडिकल तिराहे से शाहनाला और शाहनाला से तिलवारा तक सड़क को सिक्सलेन के रूप में डेवलप किया जा रहा है। इस प्लान में पहले त्रिपुरी तिराहे से मेडिकल तिराहे तक की एक किलोमीटर सड़क को भी शामिल किया जाना था पर स्मार्ट सिटी के वर्क के झमेले में यह सिक्सलेन के प्लान से बाहर हो गई।
- 24 May 2025 1:35 PM IST
Jabalpur News: हादसे के आठ माह बाद होगा कर्व में सुधार, चार दिन बंद रहेगा ट्रैक
रेल प्रशासन द्वारा जबलपुर मुख्य स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 6 की ओर ट्रैक में सुधार कार्य किया जाना है। इस दौरान दो ट्रेनों इटारसी-कटनी मेमू और जबलपुर-नैनपुर का संचालन चार दिन के लिए रद्द किया जा रहा है इसके अलावा एक ट्रेन रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी को शाॅर्ट टर्मिनेट करते हुए मदन महल स्टेशन तक चलाया जाएगा।
- 24 May 2025 1:25 PM IST
Jabalpur News: मौत के बाद नाॅमिनी को नहीं मिला पीएम सुरक्षा बीमा का क्लेम
बीमा कंपनियां आम लोगों को अनेक लुभावने वादे करते हुए पॉलिसी बेचती हैं, उसके बाद बीमा अधिकारियों द्वारा लुभावने सपने दिखाए जाते हैं। एक बार प्रीमियम जमा होने के बाद एजेंट व ब्रांच के अधिकारी जरूरत पड़ने पर सहयोग देने से इनकार कर रहे हैं।
- 24 May 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 24-मई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 23 मई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 30 अप्रैल 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत की गिरावट थी।
- 24 May 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 24-मई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 23 मई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 अप्रैल 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत कम है।
- 24 May 2025 1:03 PM IST
बिहार गोपालगंज में विवाह मंडप से दूल्हे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी
बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जब नाच को लेकर हुए विवाद में दूल्हे का अपहरण कर लिया गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से सुरेंद्र शर्मा की बेटी की शादी हो रही थी। शादी के लिए बारात साधु चौक मोहल्ले आई थी और शादी को लेकर खुशनुमा माहौल था। शादी की सभी रस्में निभाई जा रही थीं। इस दौरान बारातियों के मनोरंजन के लिए लौंडा नाच पार्टी बुलाई गई थी।
- 24 May 2025 12:56 PM IST
सबा करीम ने गिल को भारत का अगला टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन किया; किरण मोरे ने राहुल को चुना
पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम ने भारत के अगले टेस्ट कप्तान के लिए शुभमन गिल का समर्थन किया है। दूसरी ओर, पूर्व मुख्य चयनकर्ता किरण मोरे ने कहा कि वह केएल राहुल को टीम का नया टेस्ट कप्तान बनाना पसंद करेंगे। जब से रोहित शर्मा ने इस महीने की शुरुआत में टेस्ट से संन्यास की घोषणा की है, गिल को पूर्णकालिक नेतृत्व की भूमिका के लिए सबसे आगे देखा जा रहा है। राहुल ने इससे पहले तीन टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है और हाल ही में उन्हें लंबे प्रारूप की योजना में एक निश्चित खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
- 24 May 2025 12:48 PM IST
कोरोना को लेकर कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, कहा- ' पिछले 20 दिनों से बेंगलुरु में बढ़े मामले'
कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि पिछले 20 दिनों में बेंगलुरु में कोविड-19 के प्रसार में क्रमिक वृद्धि देखी जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को कहा, "इस साल हमने कर्नाटक में अब तक 35 कोविड-19 मामले देखे हैं, जिनमें से 32 बेंगलुरु से हैं।" उन्होंने आगे कहा कि पिछले 20 दिनों में इसमें धीरे-धीरे वृद्धि देखी गई है, हालांकि कोई गंभीर स्थिति सामने नहीं आई है इसलिए आम जनता को कोविड-19 प्रोटोकॉल का सक्रिय रूप से पालन करने की सलाह दी जाती है।
- 24 May 2025 12:35 PM IST
मनोज बाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर जताया शोक, कहा- 'बहुत कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए'
'यमला पगला दीवाना', 'सन ऑफ सरदार', 'आर.. राजकुमार' और 'जय हो' जैसी फिल्मों के एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके जानकार और चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस कड़ी में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Created On :   24 May 2025 8:00 AM IST