Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 26 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
26 अप्रैल 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 26 April 2025 3:32 PM

    प्रियांश, प्रभसिमरन के बाद मैक्सवेल भी लौटे पवेलियन

    आईपीएल 2025 के 44वें मैच में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 120 रनों की शतकीय साझेदारी की थी। लेकिन जैसे ही प्रियांश और प्रभसिमरन आउट हुए वैसे ही टीम की गति धीमी पड़ गई है। इस बीच ग्लेन मैक्सवेल भी केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। 18 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 184 रन है।

  • 26 April 2025 3:12 PM

    PBKS के लिए तबाही मचा रहे प्रभसिमरन सिंह

    आईपीएल 2025 के 44वें मैच में पंजाब किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने धूम मचा दी है। उन्होंने 14 ओवरों में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 47 गेंदों में 82 रन बना लिए हैं। 14 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 158 रन है। 

  • 26 April 2025 2:55 PM

    IPL 2025 - PBKS के ओपनर्स ने मचाई धूम

    आईपीएल 2025 के 44वें मैच में पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम को प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की सलामी जोड़ी ने दमदार शुरुआत दिलाई। साथ ही दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 100 रनों के पार भी पहुंचा दिया है। इस दौरान प्रियांश ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वहीं, प्रभसिमरन अपनी फिफ्टी के नजदीक पहुंच गए हैं। 

  • 26 April 2025 2:29 PM

    IPL 2025 - खत्म हुआ PBKS की पारी का पॉवर प्ले

    आईपीएल 2025 के 44वें मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ईडन गार्डन पर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स की पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इन 6 ओवरों में टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 56 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई है। 

  • 26 April 2025 2:02 PM

    IPL 2025 - 44वें मुकाबले की हुई शुरुआत

    आईपीएल 2025 के 44वें मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन पर खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। 

  • 26 April 2025 1:52 PM

    IPL 2025 - दोनों टीमों के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट

    पंजाब किंग्स

    मुशीर अहमद खान, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बरार, विशाक विजयकुमार, प्रवीण दुबे।

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    अंगकृष रघुवंशी, लवनिथ सुजीत सिसौदिया, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, एनरिक नॉर्टजे।

  • 26 April 2025 1:42 PM

    IPL 2025 - दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

    पंजाब किंग्स

    प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

  • 26 April 2025 1:34 PM

    IPL 2025 -PBKS ने जीता टॉस, पहले करेगी बल्लेबाजी

    आईपीएल 2025 के 44वें मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन पर खेले जाने वाले इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

  • 26 April 2025 12:57 PM

    'गुंडों को सबक सिखाना भी हमारा धर्म' - RSS प्रमुख मोहन भागवत

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "अहिंसा हमारा स्वभाव है, हमारा मूल्य है। लेकिन कुछ लोग नहीं बदलेंगे, चाहे कुछ भी करो, वे दुनिया को परेशान करते रहेंगे, तो इसका क्या करें? अहिंसा हमारा धर्म है और गुंडों को सबक सिखाना भी हमारा धर्म है। हम अपने पड़ोसियों का कभी अपमान या नुकसान नहीं करते लेकिन फिर भी अगर कोई बुराई पर उतर आए तो दूसरा विकल्प क्या है? राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है, राजा को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।"

  • 26 April 2025 12:16 PM

    बीकानेर दौरे पर बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग बोले, "सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित"

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) एमएल गर्ग ने शुक्रवार को बीकानेर का दौरा कर सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

Created On :   26 April 2025 2:30 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story