Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 26 July 2025 5:50 PM IST
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर दी प्रतिक्रिया
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर कहा, "आज 140 करोड़ देशवासी कारगिल विजय दिवस मना रहे हैं। जो कारगिल में शहीद हुए, उन जवानों को सलाम है। चाहें तापमान -40 डिग्री सेल्सियस हो या 50 डिग्री सेल्सियस सरहद पर लाखों सैनिक 24 घंटे मां भारती की सेवा कर रहे हैं।. कारगिल विजय दिवस हो, चाहें सर्जिकल स्ट्राइक हो या ऑपरेशन सिंदूर, हमारी भारतीय सेना दुनिया की किसी भी सेना से कम नहीं है। हमारे वीर जवानों के पराक्रम और हौसले के 140 करोड़ देशवासी ऋणी है।"
- 26 July 2025 5:36 PM IST
प्रयागराज DM रवीन्द्र मांदड़ ने R.O., A.R.O परीक्षा पर दी प्रतिक्रिया
प्रयागराज DM रवीन्द्र मांदड़ ने R.O., A.R.O परीक्षा पर कहा, "हमने 106 केंद्र बनाए हैं जिनमें अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हमने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षित कर दिया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं, हर सेंटर और कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, सभी की तलाशी ली जाएगी। निर्देश दिए गए हैं। हमने कहा है कि अगर कोई भी आयोग के निर्देशों के क्रम में बाधा उत्पन्न करता है या पेपर लीक करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो या कोई और बच्चों को डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। हमने सारे इंतजाम कर लिए हैं। हमने रोडवेज के साथ भी बैठक की है।"
- 26 July 2025 5:30 PM IST
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दो दिवसीय उत्तरी क्षेत्र सम्मेलन में दी प्रतिक्रिया
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दो दिवसीय उत्तरी क्षेत्र सम्मेलन में कहा, "आज विजय दिवस के अवसर पर, मैं अपने पूर्व और वर्तमान रक्षा कर्मियों की सेवाओं और बलिदानों को याद करते हुए अपनी बात शुरू करना चाहता हूं। हमारे सैनिक दुर्गम इलाकों में कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करते हैं। हालांकि, जब उन्हें कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, चाहे वह सेवा संबंधी विवाद हों, पेंशन संबंधी मामले हों या नागरिक शिकायतें, तो उन्हें अक्सर भौगोलिक दूरी, उनकी तैनाती की गतिशील प्रकृति और सैन्य जीवन की विशिष्ट बाध्यताओं के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मैं जम्मू-कश्मीर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सराहना करता हूं, जिसने कानूनी सहायता नियमों में संशोधन करके सेवारत एवं सेवानिवृत्त रक्षा कार्मिकों को भी इसमें शामिल करने की पहल की है।"
- 26 July 2025 5:15 PM IST
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में दिया बयान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, "हम सभी जानते हैं कि अधिक ऊंचाई, बर्फीली हवाओं, भारी बारिश के बावजूद हमारे रणबांकाओं ने कारगिल युद्ध लड़ा और हम इसे जीतने में सफल रहे और 26 जुलाई को हमने ऑपरेशन विजय देखा। इसमें हमारे सुखोई और मिग27 का बहुत बड़ा योगदान रहा।"
- 26 July 2025 5:00 PM IST
सियासी सुर्खियों में दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन
दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन में दो वरिष्ठ अधिकारी आपस भिड़ गए। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों सीनियर ऑफिसर के बीच लात घूसे और चप्पल चली। अधिकारियों के बीच हुई मारपीट की वजह से देश की राजधानी दिल्ली में स्थित कर्नाटक भवन सियासी सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि जिन दो अधिकारियों के बीच मारपीट का ये मामला हुआ है , उनमें एक मुख्यमंत्री का विशेष कार्य अधिकारी (OSD) है ,और दूसरा उपमुख्यमंत्री का ओएसडी है।
- 26 July 2025 4:44 PM IST
युद्ध के बीच थाईलैंड -कंबोडिया के सैकड़ों स्कूल बंद
कंबोडिया और थाईलैंड के करीब पांच सौ स्कूलों को सीमा पर जारी संघर्ष के चलते बंद कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कंबोडिया के 488 स्कूल बंद जबकि थाईलैंड में भी कुछ स्कूल बंद कर दिए गए है।
- 26 July 2025 4:36 PM IST
पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद भारत-मालदीव मैत्री के प्रबल समर्थक - पीएम मोदी
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद से मुलाकात की। वे हमेशा से भारत-मालदीव मैत्री के प्रबल समर्थक रहे हैं। इस बारे में बात की कि मालदीव हमेशा हमारी 'पड़ोसी पहले' नीति और महासागर दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहेगा। भारत क्षमता निर्माण और विकासात्मक सहयोग के माध्यम से मालदीव का समर्थन करता रहेगा।
- 26 July 2025 4:34 PM IST
पीएम मोदी की मालदीव में कई नेताओं से हुई मुलाकात
पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मालदीव यात्रा पर है। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। अब तक पीएम मोदी की मालदीव के कई नेताओं से मुलाकात हुई है। पीएम मोदी की मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू और उनके मंत्रियों से हुई मुलाकात के अलावा विपक्ष के नेता व पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के साथ भी मुलाकात हुई।
- 26 July 2025 4:20 PM IST
VIP संस्थापक मुकेश सहनी ने बीजेपी पर साधा निशाना
चार विधायकों के खरीदने पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा हम लोग सालों से गुलाम थे। कभी बिहार में हमारा वजूद नहीं था। हमने संघर्ष करके अपने वोट के दम पर 4 विधायक बनाए। उन्होंने हमारे विधायकों को खरीद लिया। लोकतंत्र में विधायक खरीदना सही बात नहीं है।
- 26 July 2025 4:07 PM IST
छात्रों का सतत कल्याण' पुस्तक का विमोचन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास सभागार में 'छात्रों का सतत कल्याण' पुस्तक का विमोचन किया।
#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास सभागार में 'छात्रों का सतत कल्याण' पुस्तक का विमोचन किया। pic.twitter.com/h0EYJyV3x5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2025
Created On :   26 July 2025 8:00 AM IST