Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 28 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
28 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 29 Jun 2025 1:02 AM IST

    बांग्लादेश चटगांव सेंट्रल जेल में अमानवीय स्थिति पर आक्रोश

    बांग्लादेश की चटगांव सेंट्रल जेल में कथित तौर पर क्षमता से तीन गुना अधिक कैदी रखे गए हैं, जिससे उन्हें अत्यधिक भीड़भाड़ वाली स्थिति में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को बताया कि अधिकारियों ने स्थिति को संभालने के लिए एक नई जेल बनाने की पहल की। ​​हालांकि, जेल विभाग द्वारा बार-बार अपील करने के बावजूद कोई भूमि आवंटित नहीं की गई है।

  • 29 Jun 2025 12:42 AM IST

    दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने सूरत के सरकारी स्कूल का दौरा किया

    दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने गुजरात के सूरत में सरकारी स्कूल का दौरा किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "देश की राजधानी में कुछ 100 स्मार्ट क्लास के साथ दिल्ली में शिक्षा चलती रही। शिक्षा मंत्री शराब घोटाले में बंद हुए। गुजरात के 1 लाख 10 हजार से ज्यादा क्लासरूम स्मार्ट क्लास हो चुके हैं... दिल्ली इसमें पिछड़ गई है। गुजरात ने इसको सफल किया है। इसे देख कर हम प्रयास करेंगे कि दिल्ली में भी बेहतर शिक्षा प्रणाली बच्चों को दें पाए। मैं गुजरात के शिक्षा विभाग और सभी लोगों को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने NEP का रोलआउट अच्छे से किया है।"

  • 29 Jun 2025 12:21 AM IST

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की गोवर्धन परिक्रमा

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पति और अन्य लोगों के साथ गोवर्धन परिक्रमा शुरू की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "आज हम अपनी टीम के साथ गोवर्धन परिक्रमा के लिए आए हैं। बांके बिहारी के दर्शन भी करेंगे। मुझे खुशी है कि ब्रज की इस भूमि की धूल हम अपने चरणों से लगाकर दिल्ली के विकास की कामना कर पाएंगे। सभी में बहुत उत्साह है। मैं सालों से यहां आती रही हूं।"

  • 29 Jun 2025 12:21 AM IST

    अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने सिविल सोसाइटी के मेंबरों और धार्मिक नेताओं के साथ की मीटिंग

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, "26 जून को मैंने राजभवन में जम्मू-कश्मीर के सभी वरिष्ठ नेताओं से अमरनाथ यात्रा और मुहर्रम के बारे में चर्चा की थी। आज मैंने सिविल सोसाइटी के सदस्यों, धार्मिक नेताओं, व्यापारियों से मुलाकात की। सभी ने कहा है कि अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।"

  • 28 Jun 2025 11:38 PM IST

    मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बिजली को लेकर की बड़ी घोषणा

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज हमने बिजली के संबंध में घोषणा की है, मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जिसने किसानों के लिए बहुत बड़ी घोषणा की है... सोलर पंप के लिए किसानों को केवल 30 हजार देना होगा बाकी की राशि सरकार किश्तों में चुकाएगी... इस सोलर प्रोजेक्ट के माध्यम से बिजली बिल भरने से आजीवन छुट्टी दी गई है। यह सरकार का बहुत बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री का आग्रह है कि किसानों को समृद्ध बनाना है, सोलर ऊर्जा का उपयोग करना है। मुझे विश्वास है कि इन योजनाओं से किसानों के जीवन में बहुत बदलाव आएगा। मेरी तरफ से किसानों को बहुत-बहुत बधाई।"

  • 28 Jun 2025 10:44 PM IST

    आरसीबी के स्टार क्रिकेटर यश दयाल पर युवती ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

    आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। गाजियाबाद की एक युवती ने उनके खिलाफ सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि क्रिकेटर ने शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया है।

  • 28 Jun 2025 10:14 PM IST

    'हमें मिशन गगनयान को आगे बढ़ाना है', शुभांशु शुक्ला से बोले पीएम मोदी

    अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...हमें मिशन गगनयान को आगे बढ़ाना है। हमें अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाना है। और हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर उतरे। आपके अनुभव भविष्य के सभी मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुझे विश्वास है कि आप अपने अनुभव के हर हिस्से को लगन से रिकॉर्ड कर रहे हैं।"

  • 28 Jun 2025 10:01 PM IST

    AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में मतदाता सूची के "विशेष गहन पुनरीक्षण" का विरोध किया

    बिहार में मतदाता सूची के "विशेष गहन पुनरीक्षण" का विरोध करते हुए चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं कह रहा हूं कि NRC में कुछ सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षा उपाय हैं, इसमें वो भी नहीं है ...ये बताइए कि बिहार में कितने लोगों के पास कागज हैं? BLO को इतने अधिकार क्यों दे रहे हैं? अगर किसी बिहारी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं आएगा उसको नौकरी कौन देगा? हम EC से निवेदन कर रहे हैं कि आप हमारे अभ्यावेदन पर विचार करें और एक सर्वदलीय बैठक बुलाएं। इतनी जल्दी में ये काम कैसे होगा? आपने BLO को ट्रेनिंग भी नहीं दी है।"

  • 28 Jun 2025 9:16 PM IST

    संविधान में किसी भी तरह का बदलाव बर्दाश्त नहीं - सुप्रिया सुले

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले द्वारा संविधान की प्रस्तावना से 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द हटाने की मांग पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने कड़ा विरोध जताया है। सुप्रिया सुले ने कहा कि भारतीय संविधान में हर शब्द और प्रावधान को गहन विचार-विमर्श और सभी पक्षों से सलाह-मशविरे के बाद शामिल किया गया है। सरकार संविधान बदलने की बात कर रही है, जिसे हम और हमारी पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

  • 28 Jun 2025 8:51 PM IST

    भारतीय महिला हॉकी टीम चीन से 0-3 से हारकर रेलीगेशन की ओर अग्रसर

    चीन ने शनिवार को बर्लिन में भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की, जिससे भारत एफआईएच हॉकी प्रो लीग (महिला) टूर्नामेंट से रेलीगेशन के कगार पर पहुंच गया। भारत के लिए यह निराशाजनक प्रदर्शन रहा, जो चौथे क्वार्टर में दीपिका द्वारा पेनल्टी स्ट्रोक सहित कई मौकों को भुनाने में विफल रहा। स्ट्रोक पोस्ट से जा टकराया।

Created On :   28 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story