Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 30 Aug 2025 10:51 AM IST
सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राहत देते हुए बोरियों के उपयोग शुल्क में 40 प्रतिशत की वृद्धि की
केंद्र सरकार ने बोरियों के उपयोग शुल्क में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिससे राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को वित्तीय राहत मिली है।
सरकार ने उपयोग शुल्क को 7.32 रुपए प्रति प्रयुक्त बोरी से संशोधित कर 10.22 रुपए प्रति प्रयुक्त बोरी या राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा वहन की गई वास्तविक लागत, जो भी कम हो, कर दिया है।
केएमएस 2017-18 से केएमएस 2024-25 तक नए बोरियों की लागत में वृद्धि के अनुपात में प्रयुक्त बोरियों के उपयोग शुल्क में वृद्धि की गई है।
- 30 Aug 2025 10:09 AM IST
'तन्वी द ग्रेट' और 'कुछ भी हो सकता है' के लिए कोलकाता पहुंचे अनुपम खेर, साझा किया वीडियो
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर हर रूप में दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। चाहे वह गंभीर भूमिका हो या हंसी से भरपूर कोई किरदार, अनुपम खेर ने हमेशा अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। शनिवार को उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जो फैंस के दिल को छू रहा है।
- 30 Aug 2025 9:40 AM IST
संघीय अपील अदालत ने भारत को संभावित राहत देते हुए ट्रंप के टैरिफ को बताया गैरकानूनी
अमेरिका में एक संघीय अपील अदालत ने भारत के लिए संभावित राहत देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए व्यापार शुल्क (टैरिफ) को गैरकानूनी करार दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ट्रंप के पास ऐसे व्यापक अधिकार नहीं थे कि वे इस तरह के शुल्क लगा सकें।
हालांकि, अदालत ने टैरिफ को 14 अक्टूबर तक जारी रहने की अनुमति दी है, ताकि ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का मौका मिल सके।
- 30 Aug 2025 9:39 AM IST
जम्मू के रामबन में बादल फटने से मची तबाही, अब तक 3 लोगों की मौत हुई, दो लापता
जम्मू संभाग को एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। शनिवार को रामबन जिले की राजगढ़ तहसील इलाके में बादल फटने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई। दो लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर हैं।
- 30 Aug 2025 9:25 AM IST
भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महुआ मोइत्रा के खिलाफ दी शिकायत
पटपड़गंज विधानसभा से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली के मधु विहार थाने में यह शिकायत दी गई है।
- 30 Aug 2025 9:07 AM IST
केरल कन्नूर में संदिग्ध देसी बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल
केरल के कन्नूर के कन्नपुरम में शनिवार सुबह एक घर में हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट किसी देसी बम से होने की आशंका जताई जा रही है, जो इतना शक्तिशाली था कि शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए और अवशेष घटनास्थल पर बिखरे पड़े मिले।
- 30 Aug 2025 8:55 AM IST
पीएम मोदी की चीन यात्रा से भारतीय समुदाय और चीनी कारोबारियों को बड़ी उम्मीदें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे को लेकर बीजिंग में उत्साह का माहौल है। पीएम मोदी करीब सात साल बाद चीन पहुंचने वाले हैं और इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि स्थानीय चीनी नागरिकों और कारोबारियों में भी बड़ी उम्मीदें हैं।
- 30 Aug 2025 8:37 AM IST
महाराष्ट्र पति से तंग आकर 28 साल की महिला ने की आत्महत्या
मुंबई के गोरेगांव इलाके में 28 साल की सारीका अमोल राउत ने पति के उत्पीड़न से तंग आकर अपने घर में आत्महत्या कर ली। यह घटना गोरेगांव के एसआरपीएफ कैंप में हुई, जहां सारीका अपने परिवार के साथ रहती थी। पुलिस ने इस मामले में सारीका के पति, अमोल राउत (34), जो स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरपीएफ) में कॉन्स्टेबल हैं, उसे नासिक से गिरफ्तार किया है।
- 30 Aug 2025 8:14 AM IST
घरेलू और वैश्विक स्तर पर भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही आगे प्रभात रंजन
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अर्थशास्त्री और चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रभात रंजन ने इस उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रही है और यह देश के आर्थिक विकास की मजबूत नींव को दर्शाता है।
- 30 Aug 2025 8:03 AM IST
संभल हिंसा रिपोर्ट अविश्वसनीय, प्रमाणिकता का अभाव- पीएल पुनिया
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने शुक्रवार को बाराबंकी स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने संभल हिंसा से संबंधित आयोग की हालिया रिपोर्ट को अविश्वसनीय करार देते हुए कहा कि यह पूरी तरह भरोसेमंद नहीं है। उन्होंने कहा कि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े केवल भारत सरकार द्वारा कराई गई जनगणना से ही सामने आ सकते हैं।
Created On :   30 Aug 2025 8:00 AM IST