India US Trade: 'अगर मैं टैरिफ नहीं लगाता तो...' ट्रंप ने एक बार फिर भारत के साथ व्यापार को लेकर कही ये बात

- चीन और ब्राजील जैसे भारत भी अमेरिका पर टैरिफ से कर रहा हमला
- भारत ने टैरिफ खत्म करने की पेशकश
- भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को एकतरफा आपदा
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत पर व्यापार को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के देशों में सबसे अधिक टैरिफ भारत पर लगाया है। इसके साथ ही ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने उनसे टैरिफ समाप्त करने की पेशकश की थी। उन्होंने आगे कहा कि चीन और ब्राजील के साथ भारत भी अमेरिका को टैरिफ से मार रहा है।
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने स्कॉट जेनिंग्स रेडियो शो में चर्चा के दैरान कहा, "चीन हमें टैरिफ से मारता है, भारत हमें टैरिफ से मारता है, ब्राजील हमें टैरिफ से मारता है। मैंने टैरिफ को उनसे बेहतर समझा, किसी भी इंसान से बेहतर समझा। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश था और अब उन्होंने मुझे कहा है कि भारत में कोई टैरिफ नहीं रहेगा।"
ट्रंप ने दावा करते हुए कहा, "अगर मैं टैरिफ नहीं लगाता तो वे (भारत) कभी यह प्रस्ताव नहीं देते। इसलिए आपके पास टैरिफ होना जरूरी है।" हाल के हफ्तों में ट्रंप ने कई बार 'जीरो टैरिफ' के दावे को दोहराया है। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को एकतरफा आपदा भी बताया है। इसके साथ कहा कि भारत बड़े पैमाने पर अमेरिका निर्यात करता है, जबकि अमेरिका भारत को बहुत कम मात्रा में सामान भेजता है।
इस वजह से भारत रूस से तेल खरीदेगा
दोनों देशों के रिश्तों में कटस जब पैदा हुई, जब ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ तो लगाया, लेकिन बाद में जुर्माने के तौर पर 25 प्रतिशत और लगा दिया। यानी कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ रूस से तेल खरीदे की वजह से लगाया है। ट्रंप का मानना था कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं किया। भारत ने स्पष्ट करते हुए कहा कि इस वजह से बाजार और जनता पर प्रभाव पड़ेगा।
Created On :   3 Sept 2025 10:09 PM IST