Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 30 Aug 2025 12:06 PM IST
टैरिफ संबंधी चिंताओं के बीच भारतीय शेयर बाजारों में 2.2 प्रतिशत की गिरावट; पहली तिमाही की जीडीपी वृद्धि से मिलेगी राहत
अमेरिकी टैरिफ संबंधी चिंताओं के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली के दबाव के कारण बाजारों में शुरुआती आशावाद कम होने से इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।
- 30 Aug 2025 12:02 PM IST
'लईकी का करि बोल द' पर त्रिशा कर ने दिए एक्सप्रेशन, फैंस बोले- नजर ही नहीं हट रही आपसे
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे अपनी फिल्मों, गानों और निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इस कड़ी में भोजपुरी की ग्लैमरस एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो भले ही कुछ सेकंड का हो, लेकिन उसमें त्रिशा की अदाओं और एक्सप्रेशंस ने लोगों का दिल जीत लिया है।
- 30 Aug 2025 11:55 AM IST
आसाराम बापू जोधपुर जेल लौटे, कोर्ट ने नहीं बढ़ाई अंतरिम जमानत
यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू शनिवार को जोधपुर सेंट्रल जेल लौट आए। उन्होंने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद उन्हें जेल वापस जाना पड़ा।
- 30 Aug 2025 11:54 AM IST
भारत-जापान का साथ निवेश, स्टार्टअप साझेदारी और कुशल पेशेवरों के लिए नए रास्ते खोलेगा पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने शनिवार को जापान के गवर्नरों के साथ एक विशेष संवाद में भारत-जापान के ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मुलाकात उनके लिए खुशी का मौका है, क्योंकि जापान के राज्यपाल उनकी विविधता और ऊर्जा के जीवंत प्रतीक हैं।
- 30 Aug 2025 11:45 AM IST
'तुम सिर्फ दोस्त नहीं, परिवार हो', जन्नत के 24वें जन्मदिन पर शिवांगी जोशी का प्यार भरा पोस्ट
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर और चहेती एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी बेहद करीबी दोस्त, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर के 24वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए एक खास तोहफा दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट साझा किया, जिसमें दोनों की साथ में बिताए गए पलों की झलक दिखती है।
- 30 Aug 2025 11:41 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर जम्मू जाएंगे, बाढ़ से हुए नुकसान का करेंगे आकलन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में आई भारी बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए 31 अगस्त और 1 सितंबर को दो दिवसीय जम्मू संभाग का दौरा करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए दो दिवसीय जम्मू का दौरा करेंगे। वह रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा और किश्तवाड़ का भी दौरा करेंगे।
- 30 Aug 2025 11:40 AM IST
राजस्थान भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
भारतीय जनता पार्टी की नेता और राजसमंद से विधायक दीप्ति माहेश्वरी की गाड़ी शनिवार सुबह उदयपुर-राजसमंद हाईवे पर एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई है।
यह हादसा देलवाड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे पर सुरंग के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब विधायक अपने राजनीतिक कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद उदयपुर जा रही थीं। इस हादसे में विधायक दीप्ति माहेश्वरी, उनके गनमैन और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
- 30 Aug 2025 11:19 AM IST
मुंबई के डोंगरी इलाके में 26 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या
मुंबई के डोंगरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय युवक अराफत मेहबूब खान की पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
- 30 Aug 2025 11:17 AM IST
जम्मू-कश्मीर रियासी में बादल फटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर बादल फटने के कारण एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।
पूरा मामला रियासी के माहौर इलाके का है, जहां शुक्रवार रात बादल फटने की घटना हुई। बताया जा रहा है कि रात के समय एक परिवार अपने घर में सो रहा था। इस दौरान बादल फटने की वजह से आए मलबे में परिवार के लोग दब गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया और सभी शवों को बाहर निकाला।
- 30 Aug 2025 10:52 AM IST
आरसीबी ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के लिए 25 लाख रुपए मदद की घोषणा की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 4 जून 2025 को खिताबी जश्न के दौरान हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए 25-25 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। आरसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है।
Created On :   30 Aug 2025 8:00 AM IST