Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 30 Aug 2025 1:55 PM IST
2.59 करोड़ से अधिक का गबन, सहायक आयुक्त दोबारा निलंबित
जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त अमर सिंह उईके द्वारा किए गए 2.59 करोड़ से अधिक के घोटाले में विभागीय कार्रवाई पीछा ही नहीं छोड़ रही। सवा माह पहले वे सिवनी में पदस्थ हुए थे दोबारा फिर से उन्हें निलंबित कर दिया गया।
- 30 Aug 2025 1:45 PM IST
डायल-100 के चालक से गोरसरी पहाड़ में मारपीट
मैहर जिले के नादन-देहात थाने की डायल-100 के चालक सुजीत पटेल निवासी ताला के साथ बीती रात अमरपाटन थाना अंतर्गत गोरसरी पहाड़ में 3 बाइकों में सवार आधा दर्जन लोगों ने लूट के इरादे से मारपीट की।
- 30 Aug 2025 1:35 PM IST
आश्चर्य जनक वारदात..वृद्धा से जिस जगह पर जेवर छीने, दाे घंटे बाद वहीं पड़े मिले
शहर के पोला ग्राउंड के पास शुक्रवार सुबह 7.30 बजे सैर पर निकली वृद्धा से जेवर उतरवाकर छीन लिया और भाग निकले। वृद्धा के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुटी, सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस सहित भीड़ ने मौके पर जांच की, बदमाश जेवर लेकर भाग चुके थे।
- 30 Aug 2025 1:25 PM IST
यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में सतना के 4 आरोपियों समेत 5 गिरफ्तार, 2 को लगी गोली
मवेशियों की चोरी और तस्करी में लिप्त गिरोह के पांच बदमाशों को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की पुलिस मुठभेड़ बाद गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से दो आरोपितों को गोली लगने पर मानिकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- 30 Aug 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 30-अगस्त-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.75 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 29 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 92.75 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 30 Aug 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 30-अगस्त-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.40 रुपये है। कल, 29 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 107.40 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 30 Aug 2025 12:57 PM IST
पूजा बत्रा का स्टाइलिश अंदाज, 'हंटिंगटन लाइब्रेरी' में आईं नजर
अभिनेत्री पूजा बत्रा कैलिफोर्निया में हैं। बड़े पर्दे पर भले ही कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए मौजूदगी का एहसास कराती रहती हैं। शनिवार को उन्होंने ऐसा ही कुछ किया। फैंस के लिए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं।
- 30 Aug 2025 12:45 PM IST
महुआ मोइत्रा का बयान मर्यादित, भाषा की सारी मर्यादा तोड़ दी रवि नेगी
दिल्ली से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया था। भाजपा विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में बोलने की आजादी है, लेकिन जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल टीएमसी सांसद की ओर से किया गया है, वह दिखाता है कि महुआ मोइत्रा ने सारी हदें पार कर दी हैं।
- 30 Aug 2025 12:35 PM IST
ट्रंप की वर्चस्व दिखाने की नीति से अमेरिका को ही नुकसान होगा- इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अमेरिकी कोर्ट के उस फैसले का समर्थन किया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए अधिकांश टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया गया। मसूद ने कहा कि एक समझदार नेता को देश का नेतृत्व करते समय लाभ-हानि का आकलन करना चाहिए।
- 30 Aug 2025 12:19 PM IST
रामबन लैंडस्लाइड अपडेट
जम्मू संभाग को एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। शनिवार को रामबन जिले की राजगढ़ तहसील इलाके में बादल फटने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई। पीड़ितों के परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्थापित परिवारों को आश्रय देने और भोजन, पानी और बुनियादी चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएंगी।
Created On :   30 Aug 2025 8:00 AM IST