Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 30 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
30 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम पड़ी खबरें।







Live Updates

  • 30 Sept 2025 1:37 PM IST

    गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे भोजपुरी एक्टर पवन सिंह

    गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे भोजपुरी एक्टर पवन सिंह

  • 30 Sept 2025 12:56 PM IST

    राजस्थान: सीकर और भरतपुर में सिरप पीने से 2 बच्चों की मौत

    राजस्थान: सीकर और भरतपुर में सिरप पीने से 2 बच्चों की मौत

  • 30 Sept 2025 12:30 PM IST

    मैच टीवी पर लाइव था, वर्ना PAK कहता कि उन्होंने मैच जीत लिया: किरेन रिजिजू का तंज

    मैच टीवी पर लाइव था, वर्ना PAK कहता कि उन्होंने मैच जीत लिया: किरेन रिजिजू का तंज

  • 30 Sept 2025 12:13 PM IST

    चांदी के भाव आसमान पर

    नवरात्रि के दिनों में भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की चमक खूब बढ़ रही है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, चांदी की कीमत में बीते दिन की तुलना में करीब 900 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,50,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

  • 30 Sept 2025 11:56 AM IST

    सोने की कीमत बढ़ी

    नवरात्रि के दिनों में भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की चमक खूब बढ़ रही है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,06,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,16,560 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। 

  • 30 Sept 2025 11:40 AM IST

    कई शहरों में बदले पेट्रोल- डीजल के रेट

    आज जयपुर में पेट्रोल और डीजल 03- 03 पैसे बढ़कर क्रमश: 104.72 रुपए और 90.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 88 पैसे बढ़कर 106.11 रुपए और डीजल 83 पैसे महंगा होकर 92.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, गुड़गांव में पेट्रोल 47 पैसे कम होकर 95.18 रुपए और डीजल 45 पैसे गिरकर 87.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

  • 30 Sept 2025 11:20 AM IST

    महानगरों में नहीं बदली ईंधन की कीमत

    आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।

  • 30 Sept 2025 11:05 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत में गिरावट

    कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है और यह 67 डॉलर से नीचे आ गया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (29 सितंबर 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 66.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, बीते दिन कच्चे तेल कीमत 68.26 डॉलर प्रति बैरल थी।

  • 30 Sept 2025 10:50 AM IST

    भारतीय रुपया में मामूली बढ़त

    भारतीय रुपया की तो मंगलवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले 7 पैस की बढ़त देखने को मिली और यह 88.69 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 88.67 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 88.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

  • 30 Sept 2025 10:42 AM IST

    निफ्टी 24700 के नीचे आया

    सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (30 सितंबर 2025, मगंलवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.70 अंक यानि कि 0.03 प्रतिशत गिरकर 24,628.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Created On :   30 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story