Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 06 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
06 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 6 Sept 2025 4:35 PM IST

    शीत्सांग में महिलाओं के 'आधे आकाश' को थामने की भूमिका और अधिक स्पष्ट हुई

    शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश महिला संघ की प्रमुख ने 5 सितंबर को कहा कि शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना के बाद से अब तक के 60 वर्षों में शीत्सांग ने महिलाओं और बच्चों के कार्यों के विकास में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। महिलाओं और बच्चों के वैध अधिकारों और हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की गई है, उनके स्वास्थ्य स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, उनके शिक्षा के अधिकार की पूरी गारंटी दी गई है और महिलाओं के लिए रोजगार के पैमाने का निरंतर विस्तार हुआ है। आधे आकाश को थामे रखने वाली महिलाओं की भूमिका और भी स्पष्ट हुई है। यह एक आधुनिक समाजवादी शीत्सांग के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

  • 6 Sept 2025 4:09 PM IST

    वो जोड़ी, जिसके नाम टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

    एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। क्या आप उस जोड़ी के बारे में जानते हैं, जिसके नाम एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।

    आपको बता दें कि केएल राहुल और विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड है। आइए, इस मुकाबले में बारे में विस्तार से जानते हैं।

  • 6 Sept 2025 3:55 PM IST

    पल्स रेट अचानक हुई कम, भगवंत मान अस्पताल में एड्मिट, मनीष सिसोदिया पहुंचे मिलने, अब कैसा है CM का स्वास्थ्य?

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार (6 सितंबर) को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में जा कर सीएम से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवंत मान का स्वास्थ बीते 2-3 दिनों से खराब चल रहा है। दरअसल, शुक्रवार (5 सितंबर) को सीएम का पल्स रेट अचानक कम हुई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल एड्मिट करवाया गया। सिसोदिया का कहना है कि डॉक्टरों ने सीएम को 2 से 3 दिनों तक हॉस्पिटल में ही रहने की सलाह दी है।

  • 6 Sept 2025 3:49 PM IST

    समोआ क्रिकेट की 'तकदीर' और 'तस्वीर' बदल सकते हैं रॉस टेलर

    41 साल की उम्र में शानदार बल्लेबाज रॉस टेलर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं, लेकिन इस बार वह न्यूजीलैंड नहीं, बल्कि समोआ के लिए खेलेंगे।

  • 6 Sept 2025 3:22 PM IST

    अनंतनाग सीएम उमर अब्दुल्ला ने राहत कार्यों का लिया जायजा, तेजी से पुनर्वास के निर्देश

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को अनंतनाग में बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी तरह की देरी न हो और प्रभावित लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाई जाए।

  • 6 Sept 2025 3:11 PM IST

    आ गया फैसला पहले मेरठ, फिर कानपुर में रिलीज होगा 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर

    बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म हंसी के साथ-साथ कोर्ट रूम ड्रामा के जरिए एक अनोखा सामाजिक संदेश देती है। इससे पहले फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म के पहले पार्ट में एक्टर अरशद वारसी और दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार नजर आए थे। दोनों ने ही जॉली की भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार मजा डबल होने वाला है क्योंकि दोनों जॉली यानी अक्षय और अरशद पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

  • 6 Sept 2025 3:00 PM IST

    वनडे वर्ल्ड कप टीम में अपने ही चयन से हैरान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस

    ग्रेस हैरिस को आगामी विमेंस वनडे विश्व कप के लिए चुना गया है, लेकिन खुद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर इस चयन से हैरान हैं। उन्होंने इस चयन को एक अप्रत्याशित लेकिन सुखद सरप्राइज बताया है। 'क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू' ने शनिवार को ग्रेस के हवाले से कहा, "मुझे स्वीकारना होगा कि वर्ल्ड कप के लिए चयन अजीब और आश्चर्यजनक है। साल की शुरुआत में मुझे लग रहा था कि वनडे वर्ल्ड कप टीम में मेरा चयन नहीं होगा, क्योंकि हाल ही में मुझे ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम में नहीं चुना गया था।" उन्होंने कहा, "शायद अन्य खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। वह चयन के लिए दावा ठोक सकते थे। अगर मुझे कहा जाता कि 'तुम नहीं जा रहे', तो मुझे हैरानी नहीं होती। इसलिए मुझे मानना पड़ेगा कि वनडे वर्ल्ड कप मेरे लिए एक सुखद सरप्राइज है।"

  • 6 Sept 2025 2:43 PM IST

    एआईएडीएमके में तनाव पूर्व मंत्री केए सेंगोट्टैयन सभी पदों से हटाए गए

    एआईएडीएमके पार्टी महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केए सेंगोट्टैयन को उनके सभी पदों से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। सेंगोट्टैयन अब न तो संगठन सचिव रहेंगे और न ही ईरोड वेस्ट जिला सचिव का पद संभालेंगे। यह फैसला शनिवार सुबह डिंडीगुल के एक होटल में एआईएडीएमके महासचिव पलानीस्वामी और सात वरिष्ठ पार्टी नेताओं और पूर्व मंत्रियों के बीच एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद लिया गया। पूर्व मंत्रियों में डिंडीगुल श्रीनिवासन, नाथम विश्वनाथन, के.पी. मुनुसामी, एस.पी. वेलुमणि, कामराज, ओ.एस. मनिअन और विजयभास्कर शामिल थे।

  • 6 Sept 2025 2:35 PM IST

    'धमाल-4' की शूटिंग पूरी, जानिए फिल्म कब होगी रिलीज

    बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल-4' साल 2026 की ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने फैंस को खास अंदाज में ये जानकारी दी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट के जरिए शूटिंग पूरी होने की घोषणा दी, जिसमें अखबार नुमा चित्र है और उस पर 'धमाल टाइम्स' और 'ब्रेकिंग न्यूज' लिखा हुआ है। अभिनेता ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "आज की ताजा खबर आपके लिए लेकर आ रहे हैं, वो गैंग जो अब जल्द ही लूटने आ रहे हैं आपका दिल और दिमाग। 'धमाल-4' ईद 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

  • 6 Sept 2025 2:27 PM IST

    केरल एक पिता का आरोप, 'पुलिस ने मेरे बेटे को लाठियों से बुरी तरह पीटा, महीनों बाद भी सुनवाई नहीं'

    केरल में पुलिस की बर्बरता का एक नया मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके 24 वर्षीय बेटे को बेरहमी से पीटा और उत्पीड़न किया। पिता का दावा है कि एट्टूमनूर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों की उच्च अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद, युवक को फर्जी मामलों में फंसा कर रखा गया। पीड़ित पक्ष का ये भी कहना है कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत तमाम उच्चाधिकारियों और संस्थानों को सूचित किया लेकिन महीनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत के अनुसार, घटना 20 मार्च, 2025 को शुरू हुई, जब अभय एस. राजीव एट्टूमनूर शहर से अपने घर बाइक से जा रहे थे। कथित तौर पर एक अनधिकृत मार्ग पर तेज गति से आ रही एक निजी बस ने उन्हें लगभग टक्कर मार दी।

Created On :   6 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story