कर्नाटक में अबकी बार कांग्रेस की सरकार? जानिए क्या कहती है पोल्स के भी पोल्स की भविष्यवाणी!

कर्नाटक में अबकी बार कांग्रेस की सरकार? जानिए क्या कहती है पोल्स के भी पोल्स की भविष्यवाणी!
कौन से दल की बनेगी सरकार?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में बुधवार शाम को विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त हो गया। प्रदेश की जनता ने अपने घरों से निकलकर आने वाले पांच सालों के भविष्य को आज तय करने का काम किया है। अब राज्य के ताजा एग्जिट पोल आ चुके हैं। राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ज्यादातर न्यूज चैनल्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार कर्नाटक में बनती हुई दिखाई दे रही है। 224 सीटों वाले कर्नाटक में आज शाम 5 बजे तक 65.69 फीसदी तक मतदान हुआ है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने की पूरी संभावनाएं हैं। यदि यह आंकड़ा सही साबित हुआ तो राज्य में कांग्रेस को 122 से 140 सीटें मिल सकती है। यानी राज्य में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने योग्य है। वहीं पोल के अनुसार बीजेपी को कर्नाटक में बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। यदि यह पोल सही होता है तो बीजेपी को यहां पर 62 से 80 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा जेडीएस प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी बनेगी। एग्जिट पोल के मुताबिक, जेडीएस को 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।। वहीं अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें जाने के आसार है।

कांग्रेस- 122-140

बीजेपी- 62-80

जेडीएस- 20-25

अन्य- 0-3

वोट शेयर

कांग्रेस- 43%

बीजेपी- 35%

जेडीएस- 16%

अन्य- 6%

ओल्ड मैसूर 64/64

ओल्ड मैसूर से कांग्रेस के बड़े नेता डीके शिवकुमार आते हैं। कांग्रेस के ज्यादातर रैली में डीके शिवकुमार मौजूद रहे थे। आज तक ने अपने एग्जिट पोल में बताया कि ओल्ड मैसूर में कांग्रेस को 64 में से 36 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी को यहां पर 18 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा जीडीएस के खाते में 6 सीट शामिल हो सकती है। वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 40, बीजेपी को 25 फीसदी वोट और राज्य की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी जेडीएस को 28 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।

कांग्रेस- 36

बीजेपी- 18

जेडीएस- 6

वोट शेयर

कांग्रेस- 40%

बीजेपी- 25%

जेडीएस- 28%

महाराष्ट्र कर्नाटक क्षेत्र- 50/50

महाराष्ट्र से सटे कर्नाटक में 50 विधानसभा सीटें आती है। इसमें कांग्रेस के खाते में 28 सीटें जा सकती है। बीजेपी को यहां पर 21 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं जेडीएस यहां पर मात्र एक सीट पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है। वोट शेयर के मामले में कांग्रेस यहां पर सबसे बड़ी पार्टी के रुप उभरती हुई दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र कर्नाटक में कांग्रेस को 45 और बीजेपी के खाते में 42 फीसदी वोट शेयर जाने का अनुमान है। जेडीएस को यहां पर 8 फीसदी वोट मिलने की संभावनाएं हैं।

कांग्रेस-28

बीजेपी- 21

जेडीएस- 1

महाराष्ट्र कर्नाटक क्षेत्र वोट शेयर

कांग्रेस- 45%

बीजेपी- 42%

जेडीएस- 8%

कर्नाटक हैदराबाद 40/40

कर्नाटक हैदराबाद क्षेत्र में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां कांग्रेस 32 सीटें के साथ पहले स्थान पर है। वहीं बीजेपी को यहां पर केवल 7 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा जेडीएस को केवल एक सीटों के साथ कर्नाटक हैदराबाद में संतोष करना पड़ेगा। वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को यहां पर 47 फीसदी वोट शेयर मिल सकती है। बीजेपी की बात करें तो पार्टी को यहां पर वोट परसेंटेज के मामले में 36 फीसदी वोट मिल सकती है। वहीं जेडीएस के खाते में यहां पर 13 फीसदी वोट मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा अन्य के खाते में 04 फीसदी वोट जा सकती है।

कांग्रेस- 32

बीजेपी- 7

जेडीएस- 1

वोट शेयर

कांग्रेस- 47%

बीजेपी- 36%

जेडीएस- 13%

अन्य- 04%

बेंगलुरू 28/28

बेंगलुरू जो प्रदेश की राजधानी है। इसके अंतर्गत 28 विधानसभा सीटें आती है। आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को बेंगलुरू में 17 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी भी यहां पर कांग्रेस से ज्यादा पीछे नहीं है। यहां पर बीजेपी को 10 मिलती हुई दिखाई दे रही है। और जेडीएस को यहां पर 1 सीट के साथ संतोष करना पड़ सकता है। वोट शेयर के मामले में कांग्रेस को 44 और बीजेपी 38 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। जेडीएस को यहां पर 15 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य को भी 03 फीसदी वोट शेयर मिल सकती है।

कांग्रेस- 17

बीजेपी- 10

जेडीएस- 1

वोट शेयर

कांग्रेस- 44%

बीजेपी- 38%

जेडीएस- 15%

अन्य- 03%

मध्य कर्नाटक 23/23

यहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जहां एक ओर कांग्रेस 12 सीटों के साथ मध्य कर्नाटक में पहले स्थान पर है तो वहीं दूसरी तरह बीजेपी उससे केवल दो सीट ही कम है यानी यहां पर बीजेपी को 10 सीटें मिल सकती है। लेकिन जेडीएस की स्थिति यहां पर भी बेहद खराब है। यहां पर जेडीएस को केवल एक सीट मिलने का अनुमान है। वोट शेयर के मामले में कांग्रेस 41 फीसदी वोट के साथ पहले नंबर बने हुए हैं। वहीं बीजेपी के 35 फीसदी वोट मिलती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन जेडीएस को यहां पर 17 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य को 07 फीसदी वोट शेयर मिल सकती है।

कांग्रेस- 12

बीजेपी- 10

जेडीएस- 1

वोट शेयर

कांग्रेस- 41%

बीजेपी- 35%

जेडीएस- 17%

अन्य- 07%

करावली तटीय और पहाड़ी क्षेत्र 19/19

19 विधानसभा सीटों वाले करावली तटीय क्षेत्र में बीजेपी के खाते में 16 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है। आज तक के एग्जिट पोल में बीजेपी केवल इसी क्षेत्र में सभी पार्टियों से आगे दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन यहां पर बहुत ही खराब है। यहां पर कांग्रेस पार्टी केवल 3 सीट पर सिमट सकती है। इसके अलावा जेडीएस भी यहां कुछ खास कमाल करती हुई दिखाई नहीं दे रही है। यहां जेडीएस को एक भी सीट मिलने का अनुमान नहीं है। वोट शेयर के मामले में बीजेपी को यहां पर 50 फीसदी वोट मिलती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन भले ही कांग्रेस यहां पर 3 सीटों पर सिमट गई हो लेकिन वोट शेयर के मामले में कांग्रेस बीजेपी से कम नहीं है। यहां पर कांग्रेस के खाते में 40 फीसदी वोट जा सकती है। वहीं जेडीएस करावली तटीय कर्नाटक में भी केवल 06 फीसदी के साथ सिमटने का अनुमान है। करावली तटीय क्षेत्र में अन्य भी जेडीएस से ज्यादा पीछे नहीं है उसे भी यहां पर 04 फीसदी वोट मिलती हुई दिखाई दे रही है।

कांग्रेस- 3

बीजेपी- 16

जेडीएस- 0

वोट शेयर

कांग्रेस- 50%

बीजेपी- 40%

जेडीएस- 06%

अन्य- 04%

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे। लेकिन ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।

कर्नाटक 224/224

सोर्सकांग्रेसबीजेपीजेडीएसअन्य

News24-Today's Chanakya

120

92

12

0

ABP-CVoter

100-112

83-95

21-29

2-6

Republic-P-MARQ

94-108

85-100

24-32

2-6

Asianet Suvarna News-Jan Ki Baat

91-106

94-117

14-24

0-2

Zee News-Matrize

103-118

79-94

25-33

2-5

TV 9 Bharatvarsh-Polstrat

99-109

88-98

21-26

0-4

Created On :   10 May 2023 1:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story