Ahmedabad Plane Crash: विमान में सवार 241 यात्रियों की दर्दनाक मौत, एयर इंडिया ने की पुष्टि, भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा प्लेन क्रैश

- एयर इंडिया ने की यात्रियों की मौत की पुष्टि
- 241 लोनों ने गंवाई जान
- भारतीय का सबसे बड़ा विमान हादसा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे में 241 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस बात की पुष्टि एयर इंडिया की ओर से की गई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा विमान हादसा गुरुवार (12 जून) को हुआ। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का AI-171 विमान टेकऑफ करते ही क्रैश हो गया और सीधा जा कर बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया। जानकारी के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त मेस में 50 से 60 ट्रेनी डॉक्टर खाना खा रहे थे।
मौत की पुष्टि
एयर इंडिया ने एक्स पर एक आधिकारिक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया, अपडेट: एयर इंडिया पुष्टि करता है कि 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एआई171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 12 साल पुराना बोइंग 787-8 विमान 1:38 बजे अहमदाबाद से रवाना हुआ था, जिसमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमें यह बताते हुए खेद है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। एकमात्र जीवित व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने कहा कि अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।
Created On :   13 Jun 2025 9:14 AM IST