Ahmedabad Plane Crash: 'हर तरफ लाशें थीं, एयर होस्टेस और अंकल-आंटी जल रहे थे', उस भयावह मंजर की कहानी हादसे में बचे इकलौते यात्री की जुबानी

- अहमदाबाद विमान हादसे से देश स्तब्ध
- प्लेन क्रैश में बचे इकलौते यात्री ने बताई अपनी कहानी
- कहा- मेरे सामने थी लाशें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। फ्लाइट में सवार 242 यात्रियों में सिर्फ एक शख्स रमेश विश्वास कुमार की जान बच पाई है। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं जहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (13 जून) को उनसे मुलाकात की। विशाल का एक हाथ बुरी तरह से जल गया है। साथ ही, चेहर पर भी चोट आई है। विश्वास ने हादसे के बाद के खौफनाक मंजर के बारे में मीडिया को बताया। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह इस भयावह हादसे में कैसे बच गए? विश्वास के मुंह से दुर्घटना की कहानी सुन कर दिल कांप जाएगा।
'ग्रीन-व्हाइट लाइट्स अचानक ऑन हो गई'
अस्पताल में विश्वास कुमार ने बताया कि प्लेन जैसे ही रनवे पर रफ्तार पकड़ने लगा, तभी कुछ अजीब-सा लगा। अचानक ऐसा लगा जैसे 5-10 सेकंड के लिए सब रुक गया हो। सन्नाटा, फिर एकदम से ग्रीन और व्हाइट लाइट्स ऑन हो गईं। लग रहा था जैसे टेकऑफ के लिए पायलट ने पूरी ताकत लगा दिया हो। इसके बाद प्लेन हॉस्टल की में जा कर घुस गया। मेरे सामने सब कुछ हुआ। दो एयर होस्टेस और एक अंकल-आंटी जल रहे थे।
कैसे बची विश्वास कुमार की जान?
यात्री ने कहा कि मैं प्लेन में जिस तरफ बैठा था वो साइड हॉस्टल पर लैंड नहीं हुई थी। वो हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर टकराई थी। टक्कर होने से गेट टूट गया था। प्लेन के बाहर थोड़ी खुली जगह थी जहां से निकला जा सकता था। मैंने थोड़ी कोशिश की तो बाहर निकल गया। आग लगने से मेरा हाथ जल गया। मुझे फौरन अस्पताल ले जाया गया। हॉस्पिटल में मेरा अच्छे से इलाज हो रहा है।
Created On :   13 Jun 2025 3:18 PM IST