शख्स ने साल 6000 में टाइम ट्रेवल करने का किया दावा, भविष्य में होने वाली इन चीजों के बारे में सुनकर रह जाएंगे हैरान

शख्स ने साल 6000 में टाइम ट्रेवल करने का किया दावा, भविष्य में होने वाली इन चीजों के बारे में सुनकर रह जाएंगे हैरान
  • शख्स ने साल 6000 में टाइम ट्रेवल करने का किया दावा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में टाइम ट्रैवेल पर बेस्ड कई फिल्में बन चुकी हैं। जिनमें भविष्य में होने वाले कई तरह के मॉर्डन और यूनिक बदलाव देखने को मिलते हैं । वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं। जिन्होंने टाइम ट्रेवल को लेकर चौंकाने वाले दावे भी किए हैं। हाल ही में, एक शख्स का कहना है कि उसने साल 6000 का टाइम ट्रैवल किया है और भविष्य में होने वाली चीजों को भी देखा है। यह बात सुनने में जितनी अजीब है, उससे कई ज्यादा इस बात पर यकीन करना मुश्किल है। टाइम ट्रैवेल के करने वाले शख्स के इस दावे से लोग आश्चर्य में पड़ गए हैं कि कैसे कोई 3977 साल आगे की दुनिया में होने वाली चीजों के बारे में बता सकता है। इसके अलावा साल 6000 की यात्रा कर चुके शख्स ने भविष्य में टेक्नोलॉजी और शहरों के बारे में कई चौंकाने वाले दावे भी किए हैं। आइए जानते हैं इस शख्स का साल 6000 को लेकर क्या कहना है?

टाइम ट्रेवल को किया बड़ा दावा

अपने टाइम ट्रेवल के सफर का जिक्र करते हुए शख्स ने बताया कि उसने साल 6000 में बहुत से चीजों को घटित होते हुए देखा है। इसके लिए उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। हालांकि, इस वीडियो में कुछ साफ तौर पर दिखाई नही दे रहा है। लेकिन शख्स की काफी अजीबोगरीब आवाज को सुनी जा सकती है। वीडियो में वह लोगों से भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में सावधान कर रहा है। वीडियो में शख्स ने बताया कि सन् 1990 में एक रहस्यमयी योजना बनाई गई थी। जिसका वह एक अहम हिस्सा था। इस योजना का निर्माण लोगों को भविष्य में पहुंचाने के लिए किया गया था।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में ढल जाएगी दुनिया

वीडियो में टाइम ट्रैवेलर ने आगे बताया कि दुनिया साल 6000 में पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में परिवर्तित हो जाएगी। उस समय तक मानव जीवन पूरी से बदल जाएगा। इतना ही नही शख्स ने साल 6000 में दिखने वाले शहरों के बारे में भी बताया है। इसके लिए उसने वीडियो में एक वॉटर कलर की पेंटिंग जैसी दिखने वाली शहर की फोटो को दिखाया है।

दोस्त को याद कर रोने लगा टाइम ट्रैवेलर

अपनी टाइम ट्रैवेल को लेकर शख्स का कहना है कि लोगों को ये बाते जरूर बेतुकी लग रही होगी, क्योंकि उन्होंने इन चीजों के बारे में कभी सुना नहीं होगा। भविष्य से जुड़ी इन सारी चीजों को लोगों से शेयर करने का उसका केवल एक ही उद्देश्य है कि जिस रफ्तार से दुनिया आगे बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को इन चीजों से सावधान रहना पड़ेगा। वीडियो के दौरान शख्स अपने दोस्त को याद करते हुए रोने लगा। उसने बताया कि टाइम ट्रेवल के दौरान उसका दोस्त पीछे छूट गया जो अब कभी वापस नही आ पाएगा। हालांकि, उसका दोस्त काफी अच्छी जगह पर है, लेकिन वह उनके साथ वापस नही आ सका। इस बात से टाइम ट्रैवेलर काफी दुखी है। शख्स का कहना है साल 2028 के आते ही टाइम ट्रैवेल एक आम बात हो

Created On :   10 Aug 2023 3:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story