अजब गजब: 65 साल की महिला ने अपने पोते के साथ दिए दसवीं के एग्जाम्स, दोनों हुए अच्छे मार्क्स से पास

- 65 साल की महिला ने दिया दसवीं का एग्जाम
- पोते के साथ दादी भी हुई पास
- वीडियो हो रहा वायरल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा कहा जाता है कि पढ़ने लिखने और सीखने कि कोई उम्र नहीं होती है। व्यक्ति जब भी चाहे तब वो कुछ सीख सकता है और अपने आपको बेहतर बना सकता है। ऐसा ही देखने को मिल रहा है। एक 65 साल की महिला ने अपने पोते के साथ दसवीं के एग्जाम्स दिए हैं और दोनों ही दादी-पोते अच्छे मार्क्स से पास हुए हैं। मीडिया से बातचीत करते समय महिला ने ये भी बताया कि कैसा लग रहा है पास होकर। आपको बता दें, महिला को 52 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं तो पोते को 82 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। दोनों ही काफई ज्यादा खुश भी हैं।
क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एएनआई के न्यूज़ के अकाउंट में एक महिला का वीडियो काफी ज्यादा देखा जा रहा है। उस वीडियो में पोता अपनी दादी को लड्डू खिलाता हुआ नजर आता है और फिर महिला कंप्यूटर स्क्रीन पर अपने नंबर दिखाती हुई नजर आती है। पोता भी उनकी मदद करता है। महिला ने पास होकर बताया कि, 'पास होकर मुझे खुशी हुई। मुझे खुशी हुई कि मेरा पोता भी पास हुआ और मैं भी पास हुई। मेरा पोता अंग्रेजी मीडियम से पास हुआ है मैं मराठी मीडियम में थी। जब मैं परीक्षा देने जाती थी तो लोग खुश होते थे।'
वीडियो को कितने लोगों ने देखा?
वीडियो को अब तक करीब 8 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 6 लोगों ने उसको रीशेयर किया है। वहीं, 150 से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
Created On :   14 May 2025 5:47 PM IST