दुनिया की एक ऐसी नदी जिसका पानी खून की तरह लाल है, जानिए इसके पीछे का रहस्य

दुनिया की एक ऐसी नदी जिसका पानी खून की तरह लाल है, जानिए इसके पीछे का रहस्य
खूनी नदी का रहस्य

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया ने अपने अदंर कई रहस्यों को छिपाया हुआ है, जिनमें से कुछ को देखकर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। दक्षिणा अमेरिकी महाद्वीप में स्थित लाल नदी भी इन्हीं में से एक है। इस नदी को एक विचित्र नदी के तौर पर जाना जाता है, क्योंकि हमने अक्सर नदियों का पानी मटमैला, हरा और भूरा रंग का देखा और सुना है। लेकिन, दुनिया में यह इकलौती नदी है, जिसका पानी खून की तरह लाल है। सुनने में अविश्वसनीय लगता है, लेकिन यह हकीकत है।

यह नदी दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में स्थित देश पेरू में मौजूद हैं। इसे स्थानीय तौर पर पुकामयु नाम से जाना जाता है। यह नदी पूरी दुनिया के लिए एक आकर्षण का केंद्र है और यहां हर दिन हजारों लोगों घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस नदी के पानी का रंग लाल है जिसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे नदी में ढेर सारा खून बहा दिया है। यही वजह है कि इस नदी को 'रेड रिवर' या 'लाल नदी' कहा जाता है।

अब आपके मन में यह सवाल उठना लाजमी है किआखिर इस नदी के पानी का रंग लाल क्यों है? वैज्ञानिकों ने इस पर शोध किया है। जिसके अनुसार, नदी के पानी का लाल रंग का होनी की वजह यहां कई तरह के खनिज तत्वों की मौजूदगी है। खास तौर पर आयरन ऑक्साइड की। वैज्ञानिकों के अनुसार, बरसात के दिनों में आयरन ऑक्साइड वाली मिट्टी नदी के पानी में बड़ी मात्रा में घुल जाती है और इस मिट्टी से नदी का पानी मटमैले से बदलकर लाल हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब बारिश होती है तो यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है।

देखने में भले ही इस नदी का पानी डरावना लगता हो लेकिन, इसका प्रवाह काफी कम है। क्योंकि अन्य नदियों की तुलना में इस नदी का आकार छोटा है जिस वजह से इसमें बहने वाला पानी भी कम मात्रा में बहता है। यह नदी केवल मानसून के दौरान ही प्रवाहित होती है, बाकी के समय इसमें पानी का प्रवाह काफी धीमा रहता है। इसके अलावा बाकी के दिनों में नदी का रंग भी लाल से बदलकर मटमैला सा हो जाता है।

Created On :   9 May 2023 12:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story