कुदरत का अद्भुत करिशमा: ये है दुनिया का सबसे अनोखा झरकना, जहां नीचे से ऊपर की ओर बहता है पानी, जानें किस देश में है मौजूद

ये है दुनिया का सबसे अनोखा झरकना, जहां नीचे से ऊपर की ओर बहता है पानी, जानें किस देश में है मौजूद
  • ये है दुनिया का सबसे अनोखा झरकना
  • नीचे से ऊपर की ओर बहता है पानी
  • जानें किस देश में है मौजूद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में प्रकृति से जुड़े ऐसे कई अजूबे स्थान मौजूद हैं जिन्हें देखकर लोग दांतो तले उंगलियां दबा लेते हैं। भारत में स्थित रिवर्स वॉटरफॉल (झरना) भी इन्हीं में से एक है। इस वाटरफॉल को करिश्माई वॉटरफॉल के रुप में भी जाना जाता है। क्योंकि यह दुनिया का इकलौता ऐसा वॉटरफॉल है, जिसमें पानी नीचे से ऊपर की ओर जाता है। यह सुनने में जरूर अटपटा लगता है, लेकिन यह सच है।

महाराष्ट्र में स्थित है यह वॉटरफॉल

यह वॉटरफॉल महाराष्ट्र राज्य के नानाघाट में मौजूद है, जो कोंकण समुद्र तट और जुन्नर नगर के बीच है। मुंबई से यह वॉटरफॉल तकरीबन 120 किलोमीटर और पुणे से करीब 150 किमी दूरी पर स्थित है। इसे नानेघाट और नाना घाट के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस नगर की स्थापना सातवाहन वंश ने की थी।

दुनिया की अजूबी जगहों में शुमार इस वॉटरफॉल को देखने हर दिन कई लोगों आते हैं। खासकर बरसात के मौसम में इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है। इस झरने का पानी नानेघाट की पहाड़ियों से आता है। विज्ञान के मुताबिक कोई भी जब ऊपर से आती है तो वह नीचे गिरती है और इसकी वजह गुरुत्वाकर्षण बल है। लेकिन यह वाटरफॉल गुरुत्वाकर्षण बल के इस नियम का खंडन करता है।

क्या है इसके पीछे का रहस्य

आखिर इस वॉटरफॉल का पानी का नीचे से ऊपर की ओर क्यों जाता है? इस सवाल के जवाब को ढूंढने के लिए वैज्ञानिकों ने शोध किया। जिसमें उन्होंने पाया कि नानेघाट वॉटरफॉल का पानी का नीचे से ऊपर की ओर जाने कारण यहां चलने वाली तेज हवा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, जब यहां हवाएं बहुत तेज गति से चलती हैं, तो पानी विपरीत दिशा में बहता है। यही वजह है कि ऊपर से नीचे गिरने वाला झरने का पानी वापस ऊपर की ओर चला जाता है।

Created On :   19 May 2025 11:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story