पैसों से लदा है 1700 साल पुराना ये पेड़

पैसों से लदा है 1700 साल पुराना ये पेड़

डिजिटल डेस्क। क्या आपने सुना है कभी पैसों वाला पेड़? जी हां आज तक पेड़ों पर फल उगते देखे होंगे, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी पेड़ पर फल या सब्जी नहीं, सिक्के लगे हों। सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन ये सच है। दुनिया का पहला पेड़ मिल गया है जिस पर फल या सब्जी नहीं, सिक्के लगे हैं। ब्रिटेन के वेल्स में कुछ ऐसा ही पेड़ देखने को मिला है। करीब 1700 साल पुराने इस पेड़ में सिक्के लगे हुए हैं। आपको बता दें इस पेड़ में दुनियाभर के अलग-अलग सिक्के लगे हुए हैं। इसमें सिक्के उगे नहीं बल्कि जड़े हुए हैं। 

 

वेल्स के पोर्टमेरियम गांव में ये पेड़ काफी मशहूर है और लोग इसपर सिक्के लगाते हैं। इन सिक्कों को लगाने के पीछे कई अलग-अलग किस्म की मान्यताएं और धारणाएं हैं। ये पड़े सिक्कों से लदा हुआ है जिसकी वजह से इसकी लोकप्रियता काफी है। साथ ही इस वजह से ये गांव एक टूरिस्ट स्पॉट हो गया है। यहां काफी टूरिस्ट इस पेड़ को देखने आते हैं और सिक्का लगाते हैं।

 

कुछ का मानना है कि इस पेड़ पर सिक्के लगाने से हर मन मांगी मुराद पूरी होती है। वहीं कुछ का कहना है कि प्रेमी जोड़े अग इसमें सिक्के लगाएं तो उनके रिश्ते और मजबूत होते हैं। वहीं क्रिसमस के मौके पर यहां खूब केक और मिठाइयां बंटती है। साथ ही क्रिसमस के ख़ास मौके पर इस पेड़ पर गिफ्ट्स भी रखे जाते हैं। 

 

इस पेड़ का खास बात ये भी है कि इसमें दुनिया भर के सिक्के लगे हुए हैं। दुनिया के कई देशों के लोग अपनी देख की करेंसी यहां लगाकर जाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा आपको ब्रिटेन के सिक्कों की तादात मिलेगी। ब्रिटेन में इस पेड़ को काफी पंसद किया जाता है और दूर दराज से लोग इसे देखने आते हैं। इस गांव में टूरिस्ट्स के लिए ये एक आकर्षण की केंद्र हो चुका है। 

Created On :   20 Oct 2018 10:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story