दुनिया का ऐसा शहर जहां नहीं कर सकते, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक चीजें इस्तेमाल

A city in the world where you cannot, use mobile and electronic things
दुनिया का ऐसा शहर जहां नहीं कर सकते, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक चीजें इस्तेमाल
अजब -गजब दुनिया का ऐसा शहर जहां नहीं कर सकते, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक चीजें इस्तेमाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया जहां पूरी तरीके से डिजिटल हो गई हैं, लोग हर काम करने के लिए डिजिटल मीडिया का उपयोग करने लगे हैं। वही रेडियो और टेलीविजन दुनिया भर में जानकारी का साधन बन गए हैं,  और जहां स्मार्टफोन आज की जरूरत बन चुका है। वहीं एक शहर ऐसा भी है, जहां पर आप ऐसी कोई भी चीज का इस्तेमाल नहीं कर सकते, जैसे कि घरों में काम करने के लिए उपयोग में आने वाले उपकरण माइक्रोवेव और बच्चों की खेलें जाने वाली रिमोट कंट्रोल कार भी वहां चलाना मना है। उस शहर के बारे में आगे बताने जा रहे हैं।

  शहर का नाम ग्रीन बैंक सिटी है। इस शहर में सिर्फ 150 लोग रहते हैं। यह शहर अमेरिका के पश्चिम वर्जीनिया के पोकाहॉन्ट्स में है। यहां पर आप किसी भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उपयोग नहीं कर सकते। ऐसा करने पर आपको जेल की सजा हो सकती है। इसका प्रमुख कारण है यहां पर बना टेलीस्कोप। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टीयरेबल रेडियो टेलीस्कोप है।
टेलिस्कोप को बनाने की शुरुआत 1958 हुई थी। इस टेलीस्कोप को यहां बनाने के वजह से इस शहर को ग्रीन बैंक सिटी टेलीस्कोप के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस शहर में और भी टेलीस्कोप हैं जो ग्रेविटी से लेकर ब्लैक होल्स का भी शोध करते हैं। यह सबसे बड़ा टेलीस्कोप 485 फ़ीट लंबा और 76 सौ मीट्रिक टन का हैं। यह दुनिया का बहुत बड़ा स्टीयरेबल रेडियो टेलीस्कोप है। वह कितना बड़ा है, इस बात का अदांजा आप इससे लगा सकते है कि, उसमें एक फुटबॉल मैदान आ सकता है। इस विशाल टेलीस्कोप की जरूरी बात यह है कि, अंतरिक्ष के 13 अरब लाइट ईयर दूर के सिग्नल को भी कैच कर सकता है। यह एक जगह से दूसरी जगह भी भेजा जा सकता है। इसे बनाने की वजह आगे बता रहे हैं।
यहां पर अमेरिका के राष्ट्रीय रेडियो खगोल विज्ञान की प्रयोगशाला है। शोधकर्ता यहां पर अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ आने वाली तरंगों का पता लगाते हैं। यह करते समय किसी तरीके की बाधा उत्पन्न ना हो इसलिए यहां पर टीवी, रेडियो, मोबाइल से लेकर आईपैड, वायरलेस हेडफोन, रिमोट कंट्रोल खिलौने ओर माइक्रोवेव  उपयोग करना मना है। यही वजह है कि, यहां पर इतने सख्त कानून भी हैं।

Created On :   2 Jun 2022 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story