कानों के बगैर और सिर्फ तीन अंगुलियां, इंसान की नही है ये ममी

A weird mummy found from the mexico city of a journalist Moosan
कानों के बगैर और सिर्फ तीन अंगुलियां, इंसान की नही है ये ममी
कानों के बगैर और सिर्फ तीन अंगुलियां, इंसान की नही है ये ममी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अमरीकी देश पेरू में इन दिनों एक ऐसी ममी पर रिसर्च चल रही है जो दिखती तो है इंसानों जैसी, लेकिन इंसान की नही है। ये हजारों साल पुरानी है। बैठी हुई अवस्था में है और आश्चर्य की बात है कि इसकी पांच नहीं बल्कि एक हाथ में तीन अंगुलियां हैं। पहली बार जब ये हाथ लगी ताे सभी ने इसे इंसान का ही समझा, लेकिन बाद के रहस्याें ने एक्सपर्टस को इसमें उलझा दिया।

ममी 410 ईसा पूर्व की 

जी हां, यहां रिसर्च करने वाली टीम को तीन अंगुलियों वाली ममी मिली है।  यह ममी 410 ईसा पूर्व की बताई जा रही है। रिसर्च कर रहे विशेषज्ञ इसे इंसान की नहीं, बल्कि एक एलियन की बता रहे हैं। 

5 फीट हाइट

एक वेबसाइट के अनुसार मेक्सिको के रहने वाले जर्नलिस्ट जैमे मूसान ने अपनी टीम के साथ इस ममी की खोज की है। इंसान की तरह दिखने वाली इस ममी को एलियन की ममी होने का दावा किया जा रहा है। इसकी हाइट 5 फीट 6 इंच है और शरीर इंसान की तरह है, लेकिन तीन अंगुलियां के अलावा इसके कान भी नही हैं।  

सफेद पाउडर से ढंका

जहां पर यह कंकाल मिला है वहां इसकी बॉडी सफेद पाउडर में ढंकी हुई थी। जिसे चीजों को सुरक्षित रखने के लिये आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। वैज्ञानिकों ने इस एलियन मानव की एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है। वहीं, सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ कॉन्‍सटंटीन ने बताया कि यह मानव भी हो सकता है।

बनी पहेली

इस बॉडी के कॉर्बन डेटिंग सेंपल 22 से 25 सौ साल पुरानी है। यूएफओ एक्सपर्ट नीगल वाट्सन के अनुसार संभवतः इसे प्‍लास्‍टरकास्‍ट से हड्डियों के ढांचे को तीन अंगुलियों से जोड़ा गया है।  लगभग पहेली बन चुकी इस ममी पर फिलहाल रिसर्च जारी है, ताकि इसके रहस्याें काे सुलझाया जा सके। 

Created On :   9 Oct 2017 6:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story