लाखों रुपए खर्च कर कपल ने मनाया 2 साल तक हनीमून

Ajab-Gajab: Couple celebrated honeymoon for 2 years by spending lakhs of rupees
लाखों रुपए खर्च कर कपल ने मनाया 2 साल तक हनीमून
अजब- गजब लाखों रुपए खर्च कर कपल ने मनाया 2 साल तक हनीमून

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में घूमने फिरने का शौक तो सभी लोग रखते हैं, लोग बहुत सारे ट्रिप पर जाते हैं। वैसे आपको एक स्पेशल ट्रिप के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में सुन कर आपको हैरानी होगी। दरअसल, साल 2019 में कोविड के पहले एक विदेशी कपल रॉस और सारा अपने बेटे और कुत्ते के साथ फैमलीमून मनाने के लिए निकले थे। 

इस यादगार और खूबसूरत सफर में उन्होंने 13 लाख से ज्यादा रुपय खर्च किए और इस बात के लिए उन्हें बिल्कुल भी अफसोस नहीं हुआ। फिलहाल वे इंग्लैड अपने घर वापस आ गए हैं। 

चिंपैंजी के प्यार में दीवानी हुई महिला, जू प्रबंधन बना दोनों के प्यार का दुश्मन

आपको बता दें कि, फैमलीमून के लिए रॉस ने अपना जॉब भी छोड़ दिया था और अपना घर 81 हजार रुपए में किराया देकर अपनी पत्नी, बेटे और कुत्ते के साथ अपने कैम्पर वैन से ट्रिप के लिए निकल पड़े थे। कपल ने यह वैन साल 2014 में खरीदी थी। कपल के अनुसार उन्होंने, उस छोटी सी वैन से यूरोप, फ्रांस, स्पेन, इटली, तुर्की, स्विट्जरलैंड और बुल्गारिया समेत और बहुत सारे देशों की यात्रा की। 

family time

रॉस के अनुसार, वो पहले एक मरीन कमांडो थे और इस ट्रिप के लिए उन्होंने अपना यह जॉब छोड़ दिया था। उनका यह 2 साल का फैमिलीमून बहुत इंट्रस्टींग था। जब भी वो वैन से बाहर निकलते थे वो अपने आप को एक नई जगह पर पाते थे। उन्हें बिल्कुल भी यह अंदाजा नहीं होता था कि आगे क्या होगा। 

कपल के अनुसार, फैमलीट्रिप का फैसला उनके परिवार का था और वे किसी बड़ी एडवेंचरस यात्रा पर जाना चाहते थे और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करना चाहते थे। जो उन्होंने इस दो साल के सफर में किया। इस सफर के दौरान सारा और रॉस ने अपने बेटे के पढ़ाई को लेकर कोई लापरवाही नहीं की। वे अपने बेटे को होमस्कूलिंग के जरिए पढ़ाते थे। 

रॉस के अनुसार, इस फैमिली ट्रिप के लिए उनका एक स्लोगन था - "एवरी-डे इज़ ए सैटर्डे" मतलब हर दिन एक शनिवार है। सारा और रॉस ने एक निजी चैनल से कहा कि, 2 साल के फैमिली ट्रिप से हर कोई हैरान था। हर कोई बस यही कहता कि यह पागलपन है, थोड़े हप्तों में हम वापस आ जाएंगे। लोगों की बातें सुनकर हम परेशान हो गए थे, फिर हमने खुद से सवाल किया कि क्या हम कुछ गलत तो नहीं कर रहे हैं। 

इस रहस्यमयी झील का पानी बना देता है पत्थर,जो गया वो जिंदा नहीं बचा

सभी चीजों के बारे में सोचने के बाद हमें लगा कि सब कुछ सही है। आज हर व्यक्ति हमारे ट्रिप के फायदे देख रहा हैं। हम सबने अपना यह 2 साल बहुत अच्छे से और खुलकर जिया है। हमने एक भी दिन अपने भविष्य के बारे में नहीं सोचा बस हर पल एंजॉय किया। 

कपल ने पूरे दो साल तक मनाया Honeymoon, फूंके इतने रुपये; सुनने वालों के उड़े होश

सारा ने कहा कि, महामारी के बीच हमने अपने जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल जिया है। जब लोग लॉकडाउन में अपने घरों में कैद थे उस बीच हम दुनिया के अलग- अलग देशों में और खूबसूरत समुद्र तटों पर घूम रहे थे। ट्रिप से वापस आने के बाद हम अपने फैमिलीमून को बहुत मिस कर रहे हैं।

Created On :   25 Aug 2021 11:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story