समुद्र में तैर रहे शख्स पर पड़ी शार्क की नजर, फिर जो हुआ उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Ajab-Gajab: Shark swallow alive a person swimming in the sea
समुद्र में तैर रहे शख्स पर पड़ी शार्क की नजर, फिर जो हुआ उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
अजब गजब समुद्र में तैर रहे शख्स पर पड़ी शार्क की नजर, फिर जो हुआ उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में हर साल शार्क द्वारा इंसानों पर अकारण हुए हमलों में तेजी देखी जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में 73 मले दर्ज किए गए थे। इन हमलों में अधिकांश लोगों की मौत हो जाती है। शार्क द्वारा किए गए एक ऐसे ही हमले का खौफनाक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में एक व्यक्ति समुद्र में तैरता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच एक व्हाइट शार्क वहां पहुंच जाती है और उस व्यक्ति पर अचानक हमला कर देती है। वह व्यक्ति बचने की कोशिश में तेजी से तैरता है, इसके बाद जो होता है उसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

सूत्रों की मानें तो यह दिल दहला देने वाला मंजर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित लिटिल बे बीच का है। वीडियो 17 फरवरी को शेयर किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति समुद्र में मजे से तैरता हुआ नजर आ रहा है। जब वह उन पलों को एंज्वॉय कर रहा होता है तभी एक विशालकाय व्हाइट शार्क उसे नजर आती है। 

बिना कान के कैसे बीन की धुन सुनते ही नाचने लगते हैं सांप

व्यक्ति शार्क से बचने की पूरा प्रयास करता है और तेजी से तैरकर किनारे पर आना चाहता है। लेकिन उसकी ये कोशिश बेकार जाती है और शार्क उस पर हमला कर देती है। हमला इतनी तेजी से होता है कि बचने का कोई मौका उस व्यक्ति को नहीं मिल पाता और वह शार्क उस व्यक्ति को जिंदा निगल जाती है। 

यह पूरी घटना उसका दोस्त कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जोर-जोर से चीख कर कह रहा है कि शार्क ने एक आदमी को जिंदा निगल लिया। चश्मदीद ने पुलिस को यह जानकारी दी कि समुद्र किनारे खड़े होकर उसने एक व्यक्ति की चीखें सुनी। 

व्यक्ति ने बताया कि समुद्र में तैराकी करते हुए उसके दोस्त पर शार्क ने हमला कर दिया। उसका दोस्त शार्क से बचने का प्रयास करता रहा, लेकिन वह उसे निगल गई। यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है।
 

Created On :   19 Feb 2022 5:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story