ताइवान का ये चर्च है हाई हील्स सैंडल जैसा, इससे जुड़ी है एक रोचक कहानी

 ताइवान का ये चर्च है हाई हील्स सैंडल जैसा, इससे जुड़ी है एक रोचक कहानी


डिजिटल डेस्क, ताइवान। आर्किटेक्चर की बात की जाए तो विश्व में कई देशों ने इस क्षेत्र में कई विभिन्न प्रकार की मिसाल पेश की है। जहां दुबई ऊंची सबसे इमारतों के लिए मशहूर है, तो वहीं जापान एक से बढ़कर एक ब्रिज बनाने और टेक्नोलाॅजी के मामले में सबसे आगे है। आज हम ऐसे एक देश की बात कर रहे हैं जिसने आर्किटेक्चर के क्षेत्र में एक और नमूना पेश किया है। इस देश का नाम ताइवान है। ताइवान में एक शहर में एक ऐसा चर्च है, जिसे देखकर हर कोई इसकी तारीफ करते नहीं थकता है। दरअसल ये चर्च हाई हील्स सैंडल  की तरह दिखाई देता है। इसका आर्किटेक्चर देखने के बाद आप भी कहेंगे कि वाकई कांच से बना ये चर्च लाजवाब है। ये चर्च ताइवान में खासतौर पर महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चलिए बताते है इस चर्च की खासियत क्या है। 

 


 

कांच से बने चर्च की खासियत

  • इस चर्च की बनावट किसी हाईहिल्स सैंडल तरह है, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत है। 
  • यह चर्च करीब 5 फुट लंबाऔर 36 फुट चौड़ा है। 
  • इस चर्च को बाहर और अंदर दोनों तरफ से बेहद सजावटी बनाया गया है। 
  • इसे बनाने में लगभग 320 ग्लास के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया।
  • यह चर्च धातु और नीले कांच से तैयार किया गया है। 
  • इस चर्च में पर्यटकों की प्रार्थना के लिए खास व्यवस्था की गयी है। 
  • इस चर्च में 9 जोड़ों के बैठने के लिए कुर्सियां मौजूद है
 
 
महिलाओं के लिए खास है ये  चर्च
 
इस चर्च को बनाने का एक और कारण ये भी है कि 1960 के दशक में एक 24 साल की युवती को ब्लैकफुट रोग के चलते अपने पैरों को गंवाना पड़ा, पैरों के चले जाने से उस लड़की की शादी भी कैंसिल हो गई। इस घटना के बाद उस युवती ने दोबारा शादी न करने की ठानी और अपना जीवन ईश्वर को समर्पित कर बाकी जिंदगी चर्च में बिताई। इस चर्च को खासकर महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां की सरकार ने इस खास और खूबसूरत चर्च का निर्माण करवाया है। लोग यहां पर आकर न सिर्फ प्रार्थना करेंगे बल्कि लड़कियां यहां पर पहुंचकर अपने सपने के राजकुमार के साथ शादी भी करेंगी।
 
Image result for ताइवान में कांच का चर्च है
 
इस कहानी से प्रेरित होकर बनाया ये चर्च
 
इस चर्च को दक्षिणी पश्चििमी तट नेशनल सीनिक क्षेत्र में बनाया गया है। ये चर्च एक पुरानी कहानी से प्रेरित होकर बनाया गया है। इस कहानी के अनुसार राजकुमारी सिंड्रेला के पैर का एक सैंडल कहीं गिर जाता है, जो एक राजकुमार के हाथ लग जाता है। इसके बाद राजकुमार शर्त रखता है कि जिसके पैर में ये सैंडल आएगा, उसी लड़की से वो शादी करेंगे। इसी कहानी से प्रेरित होकर ये चर्च तैयार किया गया है।
 

Image result for ताइवान में कांच का चर्च है


एक नजर ताइवान देश पर 

ताइवान एक आइलैंड है, जो मुख्यभूमि चीन के तट से समुद्र के मध्य में स्थित है। यह अपने इतिहास के कारण और अनूठी सांस्कृतिक कारकों के कारण बहुत अद्वितीय है। ताइवान जापान, कोरिया और चीन से प्रभावित है। इसकी भी एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है जो पश्चिम और ब्रिटेन द्वारा प्रभावित थी। ताइवान की आधिकारिक भाषा स्टैंडर्ड मंदारिन है। ताइवान में ज्यादातर लोग बौद्ध या ताओवादी हैं। वो प्रकृति के ज्ञान पर आधारित जीवन जीना पसंद करते हैं। ताइवान पेट्रोकेमिकल्स, जहाजों, मोटर वाहन पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील, प्लास्टिक, कंप्यूटर और बेतार संचार उपकरण का भी निर्यात करता है। 

 

Image result for taiwan country

 

ताइवान चावल, सब्जियां, फल, फूल और चाय उगाता है, सूअर और मुर्गी पालन करता है और मछली पकड़ता है। हाई-स्पीड रेल, मेट्रो और बसों के अतिरिक्त, परिवहन के सबसे लोकप्रिय रूपों में से एक स्कूटर है! चाहे आप ताइवान में कहीं भी हों, आपको लोग स्कूटर पर चलते हुए हर जगह दिख जाएंगे। पूरे द्वीप के आसपास ड्राइव करने में लगभग आठ घंटे लगते हैं। बेसबॉल ताइवान का राष्ट्रीय खेल है।

Created On :   9 April 2018 6:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story