सुंदर दिखने वाली यह चिड़िया है खूंखार शिकारी, अपने साइज के जीवों को भी नहीं छोड़ती, पलक झपकते ही करती है हमला

Black Tide Falconnet is a ferocious hunter, does not spare even creatures of its size, attacks in the blink of an eye
सुंदर दिखने वाली यह चिड़िया है खूंखार शिकारी, अपने साइज के जीवों को भी नहीं छोड़ती, पलक झपकते ही करती है हमला
अजब-गजब सुंदर दिखने वाली यह चिड़िया है खूंखार शिकारी, अपने साइज के जीवों को भी नहीं छोड़ती, पलक झपकते ही करती है हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी हम बात करते हैं शिकारी जीवों की तो हमारे जेहन में शेर, चीता या बाघ जैसे बड़े जानवर आते हैं। और बात अगर पक्षियों  की आती है तो यह लिस्ट चील, गिद्ध जैसे पक्षियों तक ही सीमित रह जाती है। लेकिन अगर हम कहें की हमारी प्रकृति में ऐसी भी एक चिड़िया है जो साइज में तो काफी छोटी और सुंदर है, लेकिन इसकी मासूमियत कभी-कभी दूसरे जीवों पर भारी पड़ जाती है। क्योंकि ये दिखने में सुंदर होने के साथ-साथ खूंखार शिकारी भी हैं। इस चिड़िया का नाम है "ब्लैक थाइड फैल्कनेट", जो इतनी खतरनाक है कि अपने शिकार को बचने का एक भी मौका नहीं देती। इस चिड़िया को अंग्रेजी में (smallest bird of prey) भी कहा जाता है। इसका मतलब है दूसरे जानवरो और पक्षियो को खाने वाली चिड़िया, साइज में ये पक्षी गौरैया जितनी छोटी होती है, पर अपने साइज के जीवों के लिए यह यमराज से कम नहीं है। अगर एक बार यह किसी के पीछे पड़ गई तो उसका शिकार करके ही मानती है। 

छोटे के साथ कभी-कभी बड़ा हाथ भी मारती है

इस चिड़िया का साइज लगभग 14 से 16 सेंटीमीटर तक होता हैं, वहीं दूसरे पक्षियों के मुकाबले इसके पंख 27 से 32 सेंटीमीटर बड़े होते है। वजन की बात करें तो इसका वजन कुछ ही ग्राम होता है। दिखने में ये बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगती है, लेकिन इस पक्षी की खूबसूरती से इसके शिकार करने की कला का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। यह चिड़िया कई तरह के कीड़े जैसे तितली, दीमक, कीट-पतिंगे, आदी को अपना शिकार बनाती है। इसके अलावा यह कभी-कभी दूसरी अन्य छोटी चिड़िया, छिपकली और छोटे साइज के चमगादड़ो को भी शिकार अपना शिकार बना लेती है। 

इसे सामाजिक चिड़िया भी माना जाता है

यह चिड़िया ज्यादातर झुंड में दिखाई देती है और शिकार भी झुंड में ही करती है। इनके झुंड मे लगभग 10 पक्षी होते हैं। इसलिए इसे सामाजिक चिड़िया भी माना जाता है। पहले तो ये अपने शिकार को निशाना बनाती है और नजर रखती है ,फिर उनके ऊपर हमला कर देती है। ये चिड़िया कई देशो में पाई जाती है, जिसमें म्यांमार, थाइलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं। इस चिड़िया की एक खास बात यह भी है की यह आसानी से अलग-अलग वातावरण और माहौल में ढल जाती है।

Created On :   29 April 2023 1:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story