मुंबई की होलिका में होगा 'नीरव मोदी' का दहन 

मुंबई की होलिका में होगा 'नीरव मोदी' का दहन 

Source : Youtube

 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक को 11400 करोड़ की चपत लगाने वाला नीरव मोदी दुनिया के किस कोने में है ये किसी को पता नहीं लेकिन मुंबई के वरली में मौजूद बीडीडी चॉल में आप नीरव मोदी को देख सकते हैं। जी हां, इस चॉल में रहने वालों ने 58 फीट ऊंची होलिका बनाई है, जिस पर नीरव मोदी का पुतला लगाया गया है। आज शाम होलिका दहन के साथ-साथ नीरव मोदी के पुतले का भी दहन कर दिया जाएगा। यहां के रहवासियों का कहना है कि इसके जरिए हम देशवासियों को संदेश देना चाहते हैं कि इस होली पर हम सभी को मिलकर भ्रष्टाचार का दहन कर देना चाहिए। 

 

 

लोगों का ध्यान खींच रहा है नीरव मोदी का पुतला

मुंबई के इन पुरानी चॉलों के बीच बनाया गया ये विशालकाय पुतला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हीरा व्यापारी नीरव मोदी के इस पुतले को "श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव मंडल" के सदस्य कार्तिक काड़े ने बनाया है। कार्तिक के मुताबिक नीरव मोदी ने फ्रॉड करके भारत की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल की है। इसलिए ने चॉल के लोगों ने होलिका में नीरव का पुतला जलाने का फैसला लिया है। 

 

 

58 फीट ऊंची होलिका के साथ 30 फीट ऊंचा पुतला

यहां 10 सालों से मंडल द्वारा होलिका दहन किया जा रहा है। इसके लिए हर साल एक नई थीम तैयार की जाती है और उसी के मुताबिक पुतला बनाया जाता है। इस बार 58 फीट ऊंची इस होलिका में 30 फीट का पुतला लगाया गया है। हर साल हजारों की संख्या में लोग इस जगह होलिका दहन देखने आते हैं। इससे पहले इस चॉल वालों ने विजय माल्या का भी पुतला बनाकर दहन किया था। ये दावा किया जा रहा है कि इस साल ये मुंबई ही नहीं, देश भर में सजी होलिकाओं में शायद सबसे ऊंची होलिका हो सकती है।

Created On :   1 March 2018 6:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story