दीवारों पर यूरिन करने वालों को रोकने के लिए इस देश ने निकाला नायाब नुस्खा, अब खुद ही गीले हो जाएंगे सार्वजनिक जगहों पर यूरिन करने वाले लोग

Do not urinate on these walls, this wall will make you wet again
दीवारों पर यूरिन करने वालों को रोकने के लिए इस देश ने निकाला नायाब नुस्खा, अब खुद ही गीले हो जाएंगे सार्वजनिक जगहों पर यूरिन करने वाले लोग
अजब -गजब दीवारों पर यूरिन करने वालों को रोकने के लिए इस देश ने निकाला नायाब नुस्खा, अब खुद ही गीले हो जाएंगे सार्वजनिक जगहों पर यूरिन करने वाले लोग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत में स्वच्छ भारत अभियान काफी समय से चलाया जा रहा हैं। एक समय था लोग सड़क के किनारे पेशाब करने में थोड़ा भी नहीं कतराते थे। लेकिन इसके बाद सरकार ने थोड़ी सख्ती दिखाई। स्वच्छ भारत अभियान चलाया और दिवारों पर कई तरह के मैसेज लिखने शुरू किये। ताकि दीवार पर यूरिन करने वालों को थोड़ी शर्म आए और वो ऐसी हरकत ना करे। पर ऐसे लोग इतनी जल्दी कहां सुधरने वाले हैं। आज भी ऐसे कई जगह ऐसे लोग देखने को मिल जाएंगे। जहां लोग बेशर्मों की तरह दीवार पर यूरिन करने से बाज नहीं आते। 
पर क्या आप जानते हैं, कि ये समस्या केवल भारत में ही नहीं हैं। विदेशों में भी ऐसे कई लोग हैं जो खुले में पेशाब करने से नहीं डरते। जबकी इसके कानून काफी सख्त हैं। इसलिए वहां ऐसे मामले कम ही समाने आते हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग नजर बचाकर दीवार पर अपना काम कर ही देते हैं। ऐसे ही लोगों को सबक सिखाने के लिए जर्मनी ने एक खास तकनीक अपनाई है। जर्मनी में ऐसी कुछ दीवारें हैं, जिस पर अगर कोई  यूरिन करेगा तो वो वॉल पलटकर शख्स को ही गीला कर देगी।

हाई टेक पेंट का कमाल

जर्मनी में सरकार ऐसे लोगों से काफी परेशान हो चुकी थी। वहां के लोग, लोगों की नजर से बचकर कई बार सार्वजनिक जगहों पर पेशाब कर देते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए जर्मनी ने एक खास तकनीक का उपयोग किया। जर्मनी की दीवारों पर एक खास पेंट लगाया गया है। ये पेंट बेहद हाई टेक है। बताया जा रहा है, कि अगर इस दीवार पर कोई यूरिन या लिक्विड जाएगा, तो ये दीवार पर लगा पेंट उसे वापस सामने वाले पर ही उढेल देगा। 

इस पेंट का उपयोग उन दीवारों पर किया गया जहां लोग सहसे ज्यादा यूरिन करते देखे गए थे। इसे पेंट को जर्मनी के कई मशहूर इमारतों की दीवार पर लगाया गया है, ताकि लोग इन्हें गंदा न कर सकें। ये पेंट दीवारों पर यूरिन करने वाले लोगों को अच्छा सबक सीखा रहा है। पर पेंट काफी महंगा मिलता है।
 

Created On :   12 July 2022 1:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story