क्या आप जानते हैं, पानी में तैरने वाली मछलियों को भी आती है गिनती

Do you know that even fishes count?
क्या आप जानते हैं, पानी में तैरने वाली मछलियों को भी आती है गिनती
अजब -गजब क्या आप जानते हैं, पानी में तैरने वाली मछलियों को भी आती है गिनती

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हाल ही में मछलियों के बारे में एक अनोखी जानकारी का पता चला है। मछलियां किसी चीज की मात्रा या संख्या को ठीक तरीके से समझ सकती हैं। इसी के साथ मछलियां आसानी से गिनती भी कर सकती हैं। मछलियों को लेकर हाल में किए गए एक रिसर्च में यह अनोखी जानकारी मिली है। ये शोध फ्रंटियर्स इन न्यूरोएनाटॉमी जर्नल में छापा गया है। शोध के मुताबिक सामान्य तौर पर मछली गणित की समझ रखती है।  

फ्रंटियर्स इन न्यूरोएनाटॉमी जर्नल में छपे शोध में इस बात को बताया गया है, कि मछलियों में गिनती करने में सक्षम होती हैं। शोध में करीब 200 अध्ययनों की समीक्षा की गई है। 

मछलियां कर सकती हैं गिनती!

शोधकर्ताओं के मुताबिक मछलियों की गणित की ये समझ इंसानों के भी काम आ सकती है। हालांकि ये उस तरह के गणित के आसपास कहीं नहीं है जो मनुष्य करने में सक्षम हैं। ये संख्या के सबसे बुनियादी रूप को समझ सकती है। उदाहरण के लिए, दो चट्टानों को देखना और यह देखना कि किसमें अधिक छिपने के स्थान हैं। यह पता लगाना कि उनके अधिक साथी निकट आने वाली शार्क की ओर तैर रहे हैं या उससे दूर हैं।

शोध के को-ऑथर ने क्या कहा?

प्रोफेसर जियॉर्जियो वेलोर्टिगारा ने बाया की इस मामले में जेब्राफिश की कई प्रजातियां काफी बेहतर तरीके से काम करती हैं। यहां तक कि मछलियां ये भी समझती हैं कि तैरते समय उनके ग्रुप में कितनी मछलियां हैं। गणना करने में ज़ेब्राफिश  जैसी प्रजातियां सबसे अच्छी मानी गई हैं। ये शोध इंसानों के बच्चों में गणित कौशल को कम करने वाले न्यूरोडेवलपमेंटल रोगों के बारे और अधिक जानकारी के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

गणित की समझ रखने वाले और कौन-कौन जीव?

मछलियों के अलावा मधुमक्खियां भी की समझ रखती है। इनका आईक्यू लेवल भी काफी अच्छा होता है। आप को बता दें कि इमके आलावा कई ऐसे जीव ऐसे हैं जो गिनती समझते हैं। जैसे भालू, मुर्गियां और चिंपांजी जैसे जीव भी गिनती की समझ रखते हैं। 

Created On :   20 July 2022 9:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story