इस देश में मेट्रो की यात्रा के लिए मिल रही फ्री टिकट

इस देश में मेट्रो की यात्रा के लिए मिल रही फ्री टिकट

डिजिटल डेस्क,मास्को। सोशल मीडिया पर मास्को के मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग मेट्रो की फ्री टिकट पाने के लिए  2 मिनट में 30 सिटअप्स कर रहे हैं और 30 सिटअप्स होते ही टिकट काउंटर से टिकट बाहर निकल आती है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। 

दरअसल यह फ्री टिकट की सुविधा मास्को सरकार दूारा दी जा रही है। सरकार ने यह फैसला लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए किया है। इस वीडियो को अनिल चोपड़ा नाम के व्यक्ति ने ट्वीटर पर शेयर किया है। वीडियो में एक के बाद एक व्यक्ति काउंटर पर आकर 2 मिनट में 30 उठक-बैठक कर रहे हैं और मशीन से फ्री टिकट पा रहे हैं।

अभी तक इस वीडियो को 1 लाख 23 हजार लोग देख चुके हैं। बता दें कि मास्को मोटे लोगों की लिस्ट में सबसे आगे है और इसी कारण से यहां की सरकार ऐसे ऑफर निकालती रहती है।

 

Created On :   7 July 2019 8:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story