मोस्ट फ्लेक्सिबल लेडी, खुद को मोड़कर बाॅक्स में बंद कर सकती हैं

Gajab, Russian gymnast Zlata, The most flexible lady in the world
मोस्ट फ्लेक्सिबल लेडी, खुद को मोड़कर बाॅक्स में बंद कर सकती हैं
मोस्ट फ्लेक्सिबल लेडी, खुद को मोड़कर बाॅक्स में बंद कर सकती हैं

डिजिटल डेस्क, माॅस्को। जिमनास्ट जाल्टा ये नाम अब कौन नहीं जानता, लेकिन इन्हें जो भी देखता है अपने दांतों तले अंगुलियां दबा लेता है। ये किसी के भी होश उड़ाने के लिए अकेले ही काफी हैं। जो करतब ये दिखा सकती हैं। कोई भी उन्हें करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। 

दर्ज है रिकाॅर्ड 

इसी वजह से इन्हें दुनिया की मोस्ट फ्लेक्सिबल लेडी के नाम से जाना जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं। रशिया की जिमनास्ट जाल्टा की, दुनिया की मोस्ट फ्लेक्सिबल लेडी का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम पर दर्ज हैं। यह रिकॉर्ड उनके नाम इसलिए भी क्योंकि वह इकलौती ऐसी महिला हैए जो अपने शरीर के लचीलेपन के चलते, खुद को इतना मोड़ लेती है कि वह 50 सेंटीमीटर के चौकर बॉक्स में खुद को फिट कर देती है।

किसी भी ओर मोड़ लेती हैं

जब पहली बार उन्होंने ये करतब करके दिखाया तो खुद रिकाॅर्ड बुक के अधिकारी भी हैरान हो गए थे। बताया जाता है कि इसके लिए जाल्टा ने लंबे समय से काफी मेहनत की है। उनकी बाॅडी इतनी लचीली है कि वे किसी भी ओर इसे आसानी से मोड़ सकती हैं वह भी बड़े ही आराम से। ये आइडिया उन्हें एक कैलेंडर के जरिए आया था।

Created On :   20 Sep 2017 7:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story